Download App Now Register Now

बारां में जमा हुए कांग्रेस के दिग्गज; BJP और PM को घेरने की तैयारी, जानिए क्या है मुद्दा

कांग्रेस का जन जागरण अभियान आज से शुरू होने जा रहा है। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना के मुद्दे पर भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस ने ये अभियान शुरू किया है। अभियान को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित कई दिग्गज नेता बारां में जमा हुए हैं।

यहां पहुंचे दिग्गज नेता जनसभा को भी संबोधित करेंगे। दोपहर करीब एक बजे के आसपास बारां के डोल तालाब पर जनसभा की शुरुआत होगी। खान मंत्री प्रमोद जैन भाया और बारां विधायक पानाचंद मेघवाल के अनुसार डोटासरा 12:30 बजे बारां पहुंचे जाएंगे। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष ईआरसीपी यात्रा का शुभारंभ करेंगे। 20 अक्टूबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी राजस्थान का दौरा करेंगी।

बीजेपी और पीएम मोदी को घेरने के लिए कांग्रेस ये सारी कवायद कर रही है। चुनाव में इसे मुद्दा बनाने की तैयारी है। मल्लिकार्जुन खरगे के हाथों ERCP जन जागरण अभियान का शुभारंभ करवाने के बाद सीएम गहलोत समेत कांग्रेस नेता जिलों में ईआरसीपी जनजागरण अभियान यात्रा निकालेंगे। 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |