Download App Now Register Now

पाली की माइंस में 6 लोगों पर गिरे बड़े-बड़े पत्थर:3 की मौत, 3 गंभीर घायल; पुलिस ने जारी किया रेस्क्यू ऑपरेशन

पाली की ग्रेनाइट खदान में 6 मजदूरों पर 100 टन की चट्टान गिर गई। इसमें 3 मजदूरों की डेढ़ घंटे नीचे दबे रहने से मौत हो गई।

वहीं 3 घायल हो गए। हादसा पाली जिले के गुड़ा एदंला थाना क्षेत्र के साकदड़ा गांव (चाणोद) के पास बुधवार सुबह का है।

घटना की जानकारी मिलने पर गुड़ा एंदला और तखतगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 3 मृतक मजदूरों के शव बाहर निकलने के बाद पाली के बांगड़ अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं।

गुडा एंदला थाने के हेड कॉन्स्टेबल अमराराम ने बताया- हादसा साढ़े 10 बजे हुआ था। ये कुल 6 लोग थे और ग्रेनाइट की खदान में पत्थर तोड़ने का काम कर रहे थे। ड्रिल मशीनों से पत्थर की कटाई व अन्य कार्य चल रहा था। ड्रिल वाइब्रेशन से ऊपर की 100 टन की चट्टान भरभराकर नीचे आ गिरी। इसमें महावीर (20), हेमराज (22), मोहन (21) चट्टान के नीचे दबने से मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल शांति लाल (25) को जोधपुर रेफर कर दिया गया है। श्रवण (24) और ईश्वर (24) को हल्की चोटें आई हैं, जिनका पाली के बांगड़ अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया गया है।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है...

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |