Download App Now Register Now

जींद पहुंचे CM मनोहर लाल:500 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात; अपशब्द बोलने वाला किसान नेता हिरासत में

जींद

जींद में संत शिरोमणि श्री सैन जी महाराज की जयंती पर समाज के लोगों ने सीएम मनोहर लाल को शक्ति का स्वरूप गदा भेंट की। इस दौरान सीएम ने करीब 30 सेकेंड तक मंच पर गदा लहराई। - Dainik Bhaskar

जींद में संत शिरोमणि श्री सैन जी महाराज की जयंती पर समाज के लोगों ने सीएम मनोहर लाल को शक्ति का स्वरूप गदा भेंट की। इस दौरान सीएम ने करीब 30 सेकेंड तक मंच पर गदा लहराई।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को जींद पहुंचे। यहां वह एकलव्य स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती में पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने 500 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इससे पहले उन्होंने तेग बहादुर गुरुद्वारा में माथा टेका।

कार्यक्रम में जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि साल 2014 से पहले जींद को बैकवर्ड कहा जाता था। पूर्व की सरकारें अपने एरिया के लिए काम करती थी। सीएम मनोहर लाल ने सबका विकास समान विकास को सार्थक करते हुए विकास करवाया। अब जींद में चारों तरफ नेशनल हाईवे का जाल बिछा हुआ है तो वहीं मेडिकल कॉलेज में 19 मंजिला बिल्डिंग बन रही हैं।

वहीं सीएम मनोहर लाल के कार्यक्रम से पहले किसान नेता डॉ. दलबीर बीबीपुर को पुलिस ने हिरासत में लिया। दलबीर बीबीपुर को कैथल रोड पर सीआईए पुलिस थाना में बैठा कर रखा गया है। दलवीर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खिलाफ यूट्यूब पर अपशब्द बोलने का आरोप है।

अब देखें कार्यक्रम के फोटो...

जींद में संत शिरोमणि श्री सैन जी महाराज जयंती पर सीएम मनोहर लाल को शक्ति का स्वरूप गदा भेंट की गई।

जींद में संत शिरोमणि श्री सैन जी महाराज जयंती पर सीएम मनोहर लाल को शक्ति का स्वरूप गदा भेंट की गई।

जींद में परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए सीएम मनोहर लाल।

जींद में परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए सीएम मनोहर लाल।

जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा कार्यक्रम में संबोधित करते हुए।

जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा कार्यक्रम में संबोधित करते हुए।

जींद के तेग बहादुर गुरुद्वारे में सीएम मनोहर लाल ने माथा टेका।

जींद के तेग बहादुर गुरुद्वारे में सीएम मनोहर लाल ने माथा टेका।

जींद के एकलव्य स्टेडियम में पहुंचे लोग।

जींद के एकलव्य स्टेडियम में पहुंचे लोग।

सुबह किसान नेता को हिरासत में लिया
सुबह साढ़े छह बजे के करीब डॉ. दलबीर बीबीपुर को उठाया गया था। डॉ. दलबीर बीबीपुर का कहना है कि सीएम मनोहर लाल के आदेशों पर उसे हिरासत में लिया गया है। सीएम के कार्यक्रम के बाद ही छोड़ा जाएगा। गतौली से भी एक किसान के हिरासत में लिए जाने की चर्चा है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

किसान नेता डॉ. दलबीर बीबीपुर को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

किसान नेता डॉ. दलबीर बीबीपुर को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

कार्यक्रम में ये नेता मौजूद
कार्यक्रम में मंच पर सीएम मनोहर लाल के अलावा पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, विधायक डॉ. कृष्ण मिड्डा, जिला प्रधान राजू मोर, पूर्व विधायक प्रेमलता, नगर परिषद प्रधान अनुराधा सैनी, अमरपाल राणा, कर्मवीर सैनी भी मौजूद हैं।

फ्लैक्स लगाए, अलग-अलग मंच बनाए
संत शिरोमणि श्री सैन जी महाराज जयंती में पहुंचने वालों का अभिनंदन करते फ्लैक्स लगाए गए। मुख्य मंच के दाईं तरफ एक अन्य मंच लगाया गया, जिस पर गणमान्य व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था की। मुख्य मंच के बाईं तरफ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों के लिए मंच बनाया गया।

कार्यक्रम से पहले विधायक डॉक्टर कृष्ण मिड्‌ढा, डीसी और एसपी ने निरीक्षण किया था।

कार्यक्रम से पहले विधायक डॉक्टर कृष्ण मिड्‌ढा, डीसी और एसपी ने निरीक्षण किया था।

इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन
1. नगर परिषद कार्यालय का उद्घाटन।
2. 589.49 लाख से कंडेला पुल से दिल्ली भठिंडा रेलवे लाइन के दोनों ओर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास।
3. 121.94 लाख से रामबीर सिंह कॉलोनी स्थित राजकीय स्कूल से जुलानी वाया सुंदर नगर सड़क निर्माण का शिलान्यास।
4. 112.13 लाख से जुलानी रोड से नरवाना रोड वाया चंद्रलोक कॉलोनी, शिवपुरी कॉलोनी, चंद्रलोक कॉलोनी सड़क निर्माण का शिलान्यास।
5. 46.50 लाख रुपए की लागत से गोहाना रोड पर पांडव द्वार का शिलान्यास।
6. 81.46 लाख से जयंती देवी मंदिर के निकट जयंती द्वार का शिलान्यास।
7. 934.02 लाख से एकलव्य स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक का शिलान्यास।
8. 40 लाख से बाल धर्मार्थ अस्पताल के सामने पार्क का निर्माण का शिलान्यास।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |