बीकानेर
हिमाचल की नातिन सिद्धी कुमारी राजस्थान में मंत्री पद की रेस में शामिल। लगातार चौथी बार विधानसभा पहुंची।
हिमाचल प्रदेश की नातिन सिद्धी कुमारी राजस्थान सरकार में मंत्री पद की रेस में शामिल हो गई हैं। बीकानेर सीट से राजघराने की सिद्धी कुमारी BJP से लगातार चौथी बार जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। सिद्धी कुमारी हिमाचल में चंबा के तत्कालीन शासक लक्ष्मण सिंह की बेटी पद्मावती की पुत्री हैं।
सिद्धी कुमारी की मामी एवं हिमाचल की पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी सहित चंबावासियों ने नातिन सिद्धी कुमारी को जीत पर बधाई दी है। आशा कुमारी ने बताया कि सिद्धी उनके पति की बहन की पुत्री हैं। सिद्धी की जीत से चंबा में भी खुशी की लहर है। उन्होंने बताया कि जब तक सिद्धी ने राजनीति में कदम नहीं रखा था, तब तक उनका चंबा आना-जाना काफी रहा है।
राजस्थान के बीकानेर से नामांकन भरने के दौरान अपने समर्थकों के साथ सिद्धी कुमारी।
चंबा के राजघराने की नातिन हैं सिद्धी
दरअसल, चंबा के शासक राजा लक्ष्मण सिंह की पुत्री पद्मावती ने बीकानेर में तत्कालीन महाराजा करणी सिंह बहादुर के बेटे नरेंद्र सिंह से शादी की थी। नरेंद्र सिंह और पद्मावती की बेटी सिद्धी कुमारी चौथी बार विधानसभा पहुंची हैं। सिद्धी कुमारी की दादी सुशीला कुमारी भी 25 साल तक बीकानेर से सांसद रहीं।
सिद्धी कुमारी की माता पद्मावती भी सक्रिय राजनीति में रही, लेकिन उनका निधन हो गया है। इस तरह चंबा की बेटी, उनकी माता और दादी राजस्थान का बीकानेर की राजनीति में अहम रोल रहा है।
चंबा के तत्कालीन राजा लक्ष्मण सिंह की बेटी पद्मावती की पुत्री सिद्धी कुमारी बीकानेर से चौथी बार विधायक निर्वाचित हुईं।
4 राज्यों में करोड़ों की संपत्ती
हिमाचल की नातिन सिद्धी कुमारी की 4 राज्यों में करोड़ों की संपत्ति है। नामांकन के दौरान सिद्धी कुमार द्वारा दिए गए एफिडेविट के अनुसार हिमाचल के चंबा स्थित जामवर गांव में करीब 147 बीघा जमीन बताई गई है। इस जंगल में उनका हिस्सा 73.5 बीघा है। इसकी कीमत 18 करोड़ 41 लाख रुपए आंकी गई है।
इसके अलावा गजनेर ग्राम पंचायत में 247 बीघा जमीन हिस्से आई है। इसकी कीमत 45 लाख रुपए आंकी गई है। जूनागढ़ स्थित प्राचीन संग्रहालय भी सिद्धि कुमारी के पास है। जिसकी कीमत तीन करोड़ 67 लाख रुपए से ज्यादा आंकी गई है। करणी भवन में सिद्धि कुमारी का हिस्सा 4 लाख 43 हजार सात सौ वर्ग फीट का है।
जिसकी कीमत 34 करोड़ 27 लाख रुपए से ज्यादा है। इसी तरह मुंबई के नेपेनियन सी रोड पर दो फ्लैट भी 27 करोड़ 70 लाख रुपए के हैं। नई दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में एक करोड़ 24 लाख रुपए का फ्लैट है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.