Download App Now Register Now

23 साल के युवक की बाथरूम में संदिग्ध मौत:नल की आवाज से मालूम चला, परिजनों का पोस्टमॉर्टम से इनकार

शहर के बोरखेड़ा इलाके में एक 23 साल के युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। युवक अपने बाथरुम में अचेत मिला था। जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लाए गया था। ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित किया। फिलहाल मौत के कारण सामने नहीं आए है। परिजनों ने शव के पोस्टमॉर्टम करवाने से इनकार कर दिया। कार्रवाई नहीं चाहने की लिखित में देने के बाद बिना पोस्टमॉर्टम के पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। साइलेंट अटैक से युवक की मौत होना बताया है।

ममेरे भाई अभिषेक ने बताया कि अंकित मीणा गांव बम्बोली चारचौमा का रहने वाला था। पिछले डेढ़ महीने से बोरखेड़ा इलाके में एकता नगर में किराए से कमरा लेकर रह रहा था। उसने तीसरे फ्लोर पर किराए से कमरा ले रखा था। जानकारी में आया कि शुक्रवार शाम साढ़े 5 बजे करीब उसे आखिर बार देखा था। देर रात 1 बजे करीब मकान मालिक शादी से लौटे। बाथरुम में नल चलने की आवाज आई। आवाज देने पर अंकित ने गेट नही खोला। फिर परिजन व पुलिस को सूचना दी। गेट तोड़ने पर अंकित बाथरुम में अचेत पड़ा हुआ था। उसे तुरंत हॉस्पिटल लेकर आए। ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर मृत घोषित किया।

अभिषेक ने बताया कि अंकित बिल्कुल स्वस्थ था। उसके कोई भी बीमारी नहीं थी। उसने ग्रेजुएशन कर रखी थी। कॉम्पिटिशन की तैयारी भी कर रहा था।वर्तमान में वो केटरिंग का काम संभालता था।सम्भवतयाःसाइलेंट अटैक के कारण उसकी मौत हुई।अंकित दो भाइयों में छोटा था। पिता खेती करते है।

बोरखेड़ा थाना सीआई रामलक्ष्मण ने बताया युवक केटरिंग का काम करता था। शुक्रवार को वो बाथरुम गया था। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। मकान में मौजूद लोगों ने गेट तोड़कर उसे बाहर निकाला। परिजन भी पहुंच गए थे। युवक की मौत हो गई।परिजनों ने पोस्टमॉर्टम से इनकार कर दिया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा |