Download App Now Register Now

बंदी ने हाथ की नस काटकर किया सुसाइड:इलाज के दौरान दम तोड़ा, नशा तस्करी मामले में 18 दिन से था जेल में

शहर की सेंट्रल जेल में रविवार सुबह करीब ग्यारह बजे बंदी ने हाथ की नस काटकर सुसाइड कर लिया। बंदी एनडीपीएस के एक मामले में जेल में बंद था। बंदी सुबह जेल के बाथरूम में गया था। वहां उसने शेविंग ब्लेड से हाथ की नस काट ली। नस काटने के बाद वह चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर जेल स्टाफ ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया। बंदी के दरवाजा खोलने पर उसे अस्पताल ले जाया गया । जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

सादुलशहर का है बंदी
मृतक विचाराधीन बंदी योगेंद्र (40) पुत्र खानीराम जिले के गांव नेतेवाला का रहने वाला है। उसे पिछले दिनों नशे की तस्करी करते हुए पकड़ा गया था। इस दौरान 29 फरवरी को उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए थे। बंदी सुबह बाथरूम में गया था। इसी दौरान उसने शेविंग ब्लेड से से हाथ की नस काट ली। जेल के डॉ.शिवप्रीत ने उसे चैक किया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसी समय उसे श्रीगंगानगर के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। मृतक के परिजनों के श्रीगंगानगर पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जेल सुपरिंटेंडेंट डॉ.अभिषेक शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बंदी योगेंद्र ने खुद की नस काट ली थी। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।

गांव के पूर्व सरपंच सुरेंद्र पारीक ने बताया कि युवक नशे का आदी था। वह अपने उपयोग के लिए नशे की गोलियां लेने गया था। इसी दौरान गणेशगढ़ चौकी पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पोस्टमार्टम की कारवाई की मांग की है।

मृतक योगेंद्र के एक बेटा और दो बेटियां है। वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का पेट पालता था।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा | राजस्थान में पेंशनधारियों की बिजली खपत पर होगी नजर, 48 हजार से ज्यादा बिल वालों की पेंशन हो सकती है बंद | Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला | Jaipur Collectorate Bomb threat: जयपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड मौके पर पहुंची | Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल पर बोले गहलोत- इसकी कोई जरूरत नहीं, अल्पसंख्यकों को निशाना बना रही सरकार | पत्नी का मुंह बांधा फिर काटा गला, इसलिए लाश के साथ 3 दिन सोता रहा पति, ऐसी दरिंदगी...खड़े कर देगी रोंगटे | Akhilesh Yadav vs Amit Shah: 'आप 20-25 साल और अध्यक्ष रहेंगे', अखिलेश यादव के तंज पर अमित शाह ने ऐसे ली चुटकी | Waqf Bill: जदयू बोला- विधेयक मुस्लिम विरोधी, ये नैरेटिव गलत; शिवसेना-यूबीटी ने बताया जमीन हड़पने वाला बिल | Rajasthan: निवेशकों से मांगी जा रही शिकायत, लॉन्च हुआ ऐप- राजस्थान दिवस पर CM भजनलाल की बड़ी घोषणाएं | टोंक में ईद के जुलूस पर विवाद, पुलिस और नमाजियों में नोकझोंक |