Download App Now Register Now

योगी सरकार में मंत्री डॉ. संजय निषाद पर हमला:नाक पर चोट लगी, पट्‌टी कराकर धरने पर बैठे; हमले का आरोप यादवों पर

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर संतकबीर नगर में हमला हो गया। घटना उस वक्त हुई जब वह एक शादी में शामिल होने के लिए गए थे। हमले में मंत्री की नाक पर चोट आने से ब्लीडिंग हुई है। मंत्री ने हमले का आरोप सपा और यादवों पर लगाया है। कहा-जब से मैं यहां बेटे के प्रचार के लिए आया हूं तब से जातीय संघर्ष करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

घटना रविवार रात करीब 12 बजे कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर कठार गांव की है। हमले के बाद मंत्री संजय निषाद को उनके समर्थक हॉस्पिटल ले गए। वहां नाक की पट्‌टी करवाई। इसके बाद हॉस्पिटल के बाहर रात 1 बजे पुलिस चौकी पर धरने पर बैठ गए। इस घटना का 3 सेकंड का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें संजय निषाद बहस करते और हाथ उठाते नजर आ रहे हैं।

8 के खिलाफ FIR, 4 गिरफ्तार

SP सत्यजीत गुप्ता और ASP शशि शेखर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मंत्री समर्थकों को आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद संजय निषाद ने रात 2:30 बजे धरना खत्म किया। पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इसमें 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया 

संजय निषाद ने बताया, मैं निषाद समुदाय का नेतृत्व करता हूं। मेरे जितने कार्यकर्ता हैं, उनके यहां शादी कार्यक्रम में जरूर जाता हूं। रविवार को मोहम्मदपुर कठार गांव में मेरे कार्यकर्ता की शादी थी। उसमें मेरी पत्नी को जाना था, लेकिन वह नहीं जा पाईं। इसलिए मुझे आना पड़ा।

हम लोग यहां पर आए। तभी लोगों ने कहा कि मंत्री जी जयमाल हो जाए, तब जाइएगा। तो मैं 10 मिनट रुक गया। तभी पीछे से कुछ लोग मेरे सांसद बेटे और पार्टी के खिलाफ अमर्यादित बातें बोलने लगे। मैंने सोचा हमारी बिरादरी के लोग होंगे समझा देते हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |