Download App Now Register Now

राजौरी टारगेट किलिंग, आतंकियों ने सरकारी कर्मचारी को गोलियां मारीं : 19 साल पहले पिता को भी इसी तरह मारा था, एक महीने में तीसरी टारगेट किलिंग

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सोमवार रात आतंकियों ने एक लोकल शख्स की टारगेट किलिंग की। मृतक का नाम मोहम्मद रज्जाक (40) था और वे कुंडा टोपे शाहदरा शरीफ के रहने वाले थे। ये बीते एक महीने में जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग की ये तीसरी वारदात है।

रज्जाक सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट में काम करते थे। उनके भाई सेना में जवान हैं। 19 साल पहले आतंकियों ने इसी गांव में रज्जाक के पिता मोहम्मद अकबर की हत्या कर दी थी। अकबर सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट में काम करते थे और रज्जाक को अपने पिता की जगह पर उसी विभाग में नौकरी मिली थी।

आतंकियों ने अमेरिका में बनी M4 राइफल से घर पर की थी फायरिंग
आतंकियों ने मोहम्मद रज्जाक के घर पर फायरिंग की थी। इस दौरान रज्जाक गोली लगने से बुरी तरह जख्मी हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस और सेना की जॉइंट टीम ने इलाके को सील करके सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया जो आज भी जारी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने अमेरिका में बनी M4 राइफल और एक पिस्तौल से अटैक किया था। पुलिस ने M4 राइफल की बुलेट्स रिकवर कर ली हैं।

विक्टिम की मां बोलीं- मेरे पति की भी यहीं हत्या की गई थी
विक्टिम रज्जाक की मां ने कहा कि मेरे बेटे ने ड्यूटी से आने के बाद मवेशियों के लिए चारा लगाया। फिर उसने खाना खाया। तभी किसी ने लाल हुसैन के लिए आवाज लगाई। हम बाहर निकले, तो देखा वहां एक शख्स बंदूक लेकर खड़ा था। कुछ देर बाद हमें बंदूकों की आवाज सुनाई दी। हमें न्याय चाहिए। 20 साल पहले मेरे पति को भी यहीं मारा गया था।

इससे पहले हुई थी दो गैर-कश्मीरियों की टारगेट किलिंग
8 अप्रैल:
 दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के पदपावन में आतंकियों ने गैर कश्मीरी स्थानीय ड्राइवर परमजीत सिंह को गोली मारी थी। वह दिल्ली का रहने वाला था। आतंकियों ने परमजीत पर उस वक्त हमला किया था, जब वह अपने ड्यूटी पर था। घटना को अंजाम देने के बाद आतंकी मौके से भाग निकले थे।

17 अप्रैल: आतंकियों ने बिहार के एक प्रवासी शंकर शाह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमलावरों ने उसे पेट और गर्दन में गोलियां मारी थीं।

पिछले 2 साल में टारगेट किलिंग की अन्य घटनाएं


26 फरवरी 2023: आतंकियों ने पुलवामा में एक कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या कर दी थी। वो अपने गांव में गार्ड का काम करते थे। सुबह के वक्त वह ड्यूटी से लौट रहे थे। तभी आतंकियों ने उन पर फायरिंग की थी।

29 मई 2023: अनंतनाग में आतंकियों ने एक नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई थी। दीपक जम्मू के उधमपुर का रहने वाला था और अनंतनाग के जंगलात मंडी में सर्कस मेले में काम करता था।

15 अक्टूबर 2022: शोपियां के चौधरीगुंड गांव में आतंकियों ने पूरन कृष्ण भट्ट पर फायरिंग की थी। गंभीर रूप से घायल पूरन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

अगस्त 2022: शोपियां में आतंकियों ने बिहार के रहने वाले तीन प्रवासी मजदूरों को गोली मारी थी। इसके अलावा सेब के बाग में एक कश्मीरी पंडित की हत्या कर दी गई थी। बांदीपोरा में आतंकियों ने बिहार के एक प्रवासी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

नवंबर 2022: शोपियां में आतंकियों ने उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के रहने वाले दो मजदूरों की हत्या कर दी थी। शोपियां के हरमेन में आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका था, जिसमें मोनीश कुमार और राम सागर नाम के दो मजदूर घायल हो गए थे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |