जयपुर के गणपति प्लाजा की चौथी मंजिल से कूद कर एक युवक ने मंगलवार को सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान गौरव त्रिपाठी (26) के रूप में हुई है। जो चौथी मंजिल पर स्थित शेखावाटी कॉम्प्लेक्स ऑफिस बॉय का काम करता था। यही पर बने हुए एक कमरे में रहता था। पुलिस ने मृतक की जेब से मोबाइल और कुछ अन्य सामान सीज किया हैं।
घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की हैं। मृतक गौरव त्रिपाठी खाना खाने की बोलकर ऑफिस से बाहर निकला था। फिर अचानक बालकनी में आकर नीचे कूद गया। कूदते हुए उसे ऑफिस स्टाफ में से किसी ने नहीं देखा। जमीन पर गिरने के बाद जब लोगों ने शोर किया तो तब शेखावाटी कॉम्प्लेक्स में काम करने वाले लोगों को पता चला कि उसने सुसाइड कर लिया है।
जालूपुरा थाना पुलिस ने बताया- मृतक गौरव त्रिपाठी मूलरूप से नया बाजार होली धड़ा जंगली चबूतरा अजमेर का रहने वाला है। वह काफी समय से शेखावाटी कॉम्पलेक्स में काम कर रहा था। जानकारी के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
शव को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवा गया है। पुलिस ने परिवार को घटना की जानकारी दे दी है। परिवार के आने के बाद ही मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम किया जाएगा।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.