रामायण सीरियल के 'राम' राजनीति में आ चुके हैं। भाजपा ने अरुण गोविल को मेरठ से प्रत्याशी बनाया है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के वक्त वह अयोध्या की सड़कों पर चले। चर्चा तेजी से होने लगी थी कि वह चुनाव लड़ सकते हैं। सियासी कर्मभूमि मेरठ बनी। अरुण कहते हैं, "मैंने भाजपा से टिकट नहीं मांगा। हां, उन्होंने पूछा जरूर था।"
अरुण मानते हैं कि राजनीति में आने के बाद आदर और बढ़ा है। कहा- रामराज्य तो बनना ही चाहिए। मगर हिंदू राष्ट्र ये टॉप लेवल का डिसीजन होगा।
मेरी छवि वही है, इसमें कुछ भी एडजेस्ट नहीं होता। बतौर राम लोग मुझे आदर देते हैं, लेकिन चुनाव में आने के बाद ये आदर और ज्यादा बढ़ गया है। ये पॉजिटिव साइन है। नए कैरेक्टर की बात नहीं हैं। आप 37 साल पुरानी बात कर रहे हैं। बहुत अच्छी बात है कि मुझे लोग राम के नाम से जानते हैं।
ये देश का चुनाव है। प्रदेश और शहर का चुनाव नहीं है। देश का सबसे बड़ा मुद्दा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखा है। वो विकसित भारत का है। पूरा चुनाव इसी मुद्दे पर है। विकास एक ऐसा शब्द है, जिसमें सारे मुद्दे आ जाते हैं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.