Download App Now Register Now

मोदी बोले- कांग्रेस ने सैनिकों के हाथ बांध रखे थे: हमने सैनिकों के हाथ खोल दिए, कहा एक गोली आए तो 10 चलनी चाहिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार दूसरे दिन आज मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। मोदी मुरैना के पुलिस परेड ग्राउंड में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर के समर्थन में सभा कर रहे हैं। पीएम ने कहा- कांग्रेस पार्टी विकास विरोधी समस्या है। मुरैना के लोग जानते हैं समस्या से एक बार पीछा छूट जाए तो उसे दूर ही रहना चाहिए। मोदी ने कहा जवानों को हमने खुली छूट दी है। हमने कहा एक गोली चलती है तो 10 गोली चलनी चाहिए। एक गोला चलता है तो 10 तोपे चलनी चाहिए।

मोदी गुरुवार सुबह विमान से पांचवीं बटालियन पहुंचे। यहां से कार से सभास्थल पुलिस परेड ग्राउंड आए। सभा के लिए 2 लाख वर्गफीट में टेंट लगाया गया है। इसमें 70 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं।

भाजपा का मंत्र सबका साथ-सबका विकास: पीएम

भाजपा सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर चलने वाली पार्टी है। भाजपा सरकार जरूरतमंदों को कोविड के समय राशन की जरूरत है तो कोई भेदभाव नहीं, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देती रही। भाजपा सरकार ने 4 करोड़ गरीबों को पक्के मकान दिए। ये घर बिना भेदभाव हर धर्म के लोगों को मिले हैं। क्या आपने शिकायत सुनी की कहीं भेदभाव हुआ।

भाजपा सरकार ने 11 करोड़ घरों तक पीने के पानी का कनेक्शन पहुंचाया है। कोई जातिवाद नहीं होने दिया। क्योंकि सबका साथ सबका विकास हमारा मंत्र है।

वोट बैंक मजबूत करने कांग्रेस आरक्षण छीनेगी: पीएम

कांग्रेस ओबीसी जातियों से उनका आरक्षण का हिस्सा छीनकर अपने चहेते वोट बैंक को मजबूत करने के लिए उनके चरणों में देने का मन बनाकर बैठी है।

क्या आप ऐसा पाप होने देंगे? उनको डर लगे आप ऐसा करिए।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |