Download App Now Register Now

पटना के होटल में आग, 6 की मौत: 20 घायल पीएमसीएच में भर्ती, 45 का रेस्क्यू, कई लोगों ने कूदकर बचाई जान

पटना जंक्शन से 50 मीटर दूर पाल होटल में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। आग ने आसपास के 3 होटलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है। इसमें 3 महिला और 3 पुरुष हैं। सिटी एसपी सेंट्रल सत्यप्रकाश ने बताया कि घायलों में 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि 20 लोगों का इलाज अभी PMCH में चल रहा है। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है, कोशिश की जा रही है।

आग की लपटों के बीच 45 लोगों को निकाला गया है। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। फायर ब्रिगेड की 51 गाड़ियों का पानी आग बुझाने में लगा। आग बुझाने के बाद रेस्क्यू के लिए टीम होटल के अंदर गई, जहां शव को निकाला गया।

आग लगने के कारण पटना स्टेशन जाने वाले रास्ते को बंद किया गया था। बिल्डिंग 4 मंजिला थी। सभी फ्लोर पर आग फैली हुई थी। बिल्डिंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए हाइड्रा का भी सहारा लिया गया। बताया जाता है कि आग लगने से होटल में रखे सिलेंडर में भी ब्लास्ट हुए। इससे आग भड़क गई। आग ने होटल की पास वाली बिल्डिंग को भी जद में ले लिया था।

चश्मदीद ने बताया आग कैसे लगी

होटल में नाश्ता करने पहुंचे BSF जवान ने बताया कि मैं ऑर्डर देने के बाद हाथ धोने गया था। वो लोग मसाला डाल रहे थे। अचानक प्लास्टिक में आग लगी फिर सिलेंडर ने आग पकड़ ली। पहला सिलेंडर ब्लास्ट हुआ फिर दूसरा सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। नीचे से ऊपर आग फैलते चले गई। तीन लोग नीचे कूद गए। एक महिला भी जान बचाने के लिए नीचे कूदी। एक युवक के पैर टूट गया। करीब 45 मिनट के बाद फायर ब्रिगेड पहुंची।

आग लगने से 6 लोगों की मौत

पाल होटल में लगी आग ने पास की बिल्डिंग को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 6 लोगों की जान गई है। मरने वालों में 3 महिला और 3 पुरुष हैं। सिटी एसपी सेंट्रल सत्यप्रकाश ने इसकी पुष्टि की है। सिटी एसपी सेंट्रल ने बताया कि 2 लोगों की हालत बेहद नाजुक है, जबकि 20 लोगों का इलाज अभी PMCH में चल रहा है। मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

हादसे में अबतक 3 लोगों की मौत

इस हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। पाल होटल से एक शव निकाला गया है। वहीं पास के अमृत होटल से मां-बेटा का शव निकाला गया है। पाल होटल में लगी आग ने आसपास के 4 होटलों को चपेट में लिया है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा |