Download App Now Register Now

ईडी के अधिकारी बनकर जयपुर में बुजुर्ग से ठगी: गिरफ्तार करने की धमकी दी, दो बैंक के अकाउंट​​​​​​​ में लाखों रुपए डलवाए

जयपुर में बदमाशों ने खुद को ईडी अधिकारी बताकर बुजुर्ग को ठग लिया। बुजुर्ग ने दो बार में 5 लाख से ज्यादा रुपए ट्रांसफर कर दिए। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने बजाज नगर थाने में केस दर्ज करवाया है।

बजाज नगर थाना पुलिस ने बताया- गोपालपुरा मोड़ हिम्मत नगर के रहने वाले राजेन्द्र भंडारी (64) के साथ ठगी हुई है। 11 अप्रैल को सुबह 11 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को ED का अधिकारी बताया। कहा- आपके आधार कार्ड से फर्जी सिम खरीद कर फर्जी बैंक खाता केनरा बैंक में खोला गया है। 2 करोड़ रुपए का लेन-देन किया गया है। इसके चलते तुम्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

इसके बाद बदमाशों ने एक फर्जी गिरफ्तारी वारंट भी भेजा। जो मुंबई पुलिस के नाम से बना हुआ था। आरोपी ने पीड़ित को अपनी बातों में फंसा कर डराया। फिर दो बैंक के अकाउंट नंबर दिए। उसमें पैसा डालने के लिए कहा। बदमाशों ने पीड़िता को धमकाया की अगर गिरफ्तार नहीं होना। इन दोनों खातों में पैसा डाल दो। ये सरकार के गोपनीय खाते हैं। पीड़ित ने बदमाशों की धमकी सुनकर बदमाशों के दिए दोनों खाते में दो बार में 5 लाख 92 हजार रुपए डाल दिए। एक खाते में 2,64,000 और दूसरे खाते में 3,28,000 डाल दिए।

अभी-भी धमका रहे बदमाश पीड़ित को

पैसा डालने के बाद भी आरोपी और पैसों की मांग करने लगे। पीड़ित ने अपने जानकारों को यह बात बताई। इस पर साइबर फ्रॉड होने का शक हुआ। पीड़ित ने डीसीपी ईस्ट को घटना की जानकारी दी। इस पर डीसीपी ईस्ट के आदेश पर बजाज नगर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |