Download App Now Register Now

पाकिस्तानी कारोबारियों की भारत से व्यापार शुरू करने की मांग: पीएम शहबाज शरीफ से कहा- देश के लिए पहले पड़ोसी से हाथ मिलाएं फिर इमरान खान से

आर्थिक तंगहाली से जूझ रहे पाकिस्तान के कारोबारियों ने भारत के साथ फिर से व्यापार शुरू करने की मांग की है। बुधवार( 24 अप्रैल) को सिंध में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कारोबारियों के साथ मुलाकात की थी। बैठक के दौरान पाकिस्तान के बड़े व्यापारिक समूह आरिफ हबीब ग्रुप के मुखिया आरिफ हबीब ने भारत से रिश्ते सुधारने की मांग की।

उन्होंने कहा, आपने सत्ता में आने के बाद कुछ लोगों से हाथ मिलाया, जिससे पाकिस्तान को फायदा हुआ। अब हम चाहते है कि कुछ और लोगों से हाथ मिलाएं। पहले भारत से हाथ मिलाएं ताकि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को फायदा मिले। फिर अदियाला जेल में बंद इमरान से हाथ मिलाएं। ताकि देश में राजनीतिक स्थिरता आए। राजनीतिक स्थिरता आने से पाकिस्तान में बिजनेस अच्छे से काम कर पाएंगे।

भारत के साथ व्यापार पर हुई चर्चा
सिंध में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के भाषण के बाद बैठक में सवाल - जवाब का सिलसिला शुरू हुआ। कई पाकिस्तानी बिजनेस लीडर्स ने शहबाज शरीफ से पाकिस्तान की आर्थिक नीतियों पर सवाल किए। कुछ बिजनेसमैन ने प्रधानमंत्री शरीफ की तारीफ भी की। कारोबारियों ने आर्थिक नीतियों के लिए सरकार को एक प्रपोजल भी दिया है।

करीब 1 घंटे चली बैठक में पाकिस्तान के कारोबारियों ने कहा है कि पाकिस्तान में ऊर्जा की कीमतें बहुत ज्यादा है और सरकार की नीतियां भी लगातार बदलती रहती हैं। इससे बिजनेस करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

शहबाज शरीफ ने नहीं दिया कोई जवाब
भारत के साथ व्यापार और इमरान खान से हाथ मिलाने पर शहबाज शरीफ ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया, लेकिन शरीफ ने यह जरूर कहा है कि उन्होंने सभी सुझाव नोट कर लिए हैं और वो उन पर अमल करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जब तक वर्तमान में चल रहे मुद्दों को सुलझा नहीं लिया जाता, वो व्यापारियों से बातचीत करते रहेंगे।

भारत और पाकिस्तान के बीच साल 2019 से व्यापार बंद हैं। दरअसल भारत ने पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को मोस्ट फेवर्ड नेशन्स की लिस्ट से हटा दिया था। जिस देश को ये दर्जा दिया जाता उसे व्यापार में छूट मिलती है। भारत ने पाकिस्तानी चीजों पर 200 फीसदी कस्टम ड्यूटी भी बढ़ा दी थी। भारत के इस कदम से पाकिस्तानी व्यापारियों को कई सालों से नुकसान हो रहा है।

वहीं, 2019 में जब भारत ने आर्टिकल 370 हटाया तो पाकिस्तान ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भारत के साथ जमीन के जरिए होने वाले व्यापार को बंद कर दिया था। व्यापार बंद होने से पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा |