Download App Now Register Now

जोधपुर में वोटिंग के दौरान पुलिसकर्मी से मारपीट: अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी वोटिंग का आरोप, लंदन से आकर डाला वोट

लोकसभा सीट जोधपुर में वोटिंग बूथ पर मतदाताओं का पहुंचना शुरू हो चुका है। आज भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत और कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा का भविष्य मत पेटियों में कैद हो जाएगा। जोधपुर लोकसभा सीट पर कुल 21 लाख 32 हजार 713 हैं। इनमें पुरुष मतदाता 11 लाख 15 हजार 681, महिला मतदाता 10 लाख 16 हजार 985 तथा थर्ड जेंडर मतदाता 47 हैं। अब तक जोधपुर में 25.75 फीसदी मतदान हुआ है।

सरदारपुरा विधानसभा के बूथ पर वोट देने आया एक युवक अचानक बेहोश हो गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसे गोद में उठाया और हॉस्पिटल ले गए। वहीं शहर के जालम सिंह का हत्या के एक बूथ पर दो वोटर आपस में भिड़ गए। इस दौरान ईवीएम का तार खींच लिया और इस वजह से मतदान 15 मिनट देरी से शुरू हुआ। पूर्व सीएम अशोक गहलोत,भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत और कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा अपने परिवार के साथ सुबह वोट देने पहुंचे। वहीं वोट देने आई एक महिला ने फर्जी वोट की शिकायत की है। उसका आरोप है कि शिकायत के बाद उसे टेंडर वोट देने का दबाव बनाया गया। लंदन में रहने वाले आईटी प्रोफेशनल दीपक जोधपुर वोट देने आए हैं।

जोधपुर जिले के पीपाड़ शहर थाना क्षेत्र के चौकड़ी गांव में पुलिस जवान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। एसपी धर्मेंद्र यादव ने बताया- मामले में दो आरोपियों को अरेस्ट किया गया है।

लंदन से जोधपुर वोट देने आए दीपक ने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वे लंदन में आईटी प्रोफेशनल हैं। उन्होंने खासतौर पर चुनाव के लिए अपने ऑफिस से छुट्टी ली है।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |