Download App Now Register Now

5 सालों बाद गुजरात पहुंची प्रियंका गांधी: वलसाड में कहा- हम सत्ता में रह चुके इसलिए सत्ता को समझते हैं, मोदी की तरह अहंकारी नहीं हैं

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई नेता गुजरात में प्रचार करेंगे। प्रियंका गांधी ने आज वलसाड के धरमपुर में कांग्रेस कैंडिडेट अनंत पटेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर कांग्रेस के चुनाव प्रचार का आगाज किया। प्रियंका गांधी पांच साल बाद गुजरात आई हैं। आखिरी बार मार्च 2019 में अहमदाबाद पहुंची थीं।

लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, हमारी सरकार जहां भी है, हमने जो भी गारंटी दी है, उसे पूरा किया है। केंद्र सरकार संविधान बदलने की बात करती है, जबकि इसी संविधान ने ही हमें अधिकार दिया है। इसका मतलब केवल यह है कि वे लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं।

हम मोदी की तरह अहंकारी नहीं
जब मैं छोटी थी तो इंदिरा दादी और राजीव गांधी के साथ घूमती थी। मैं देखती थी कि कोई उनसे मिलकर छोटे से छोटा काम भी बोल दे तो वे कर देते थे। क्योंकि, उनमें अहंकार नहीं था। हमारे एक ही परिवार से दो-दो प्रधानमंत्री रहे हैं। हम सत्ता में रह चुके हैं इसलिए सत्ता को समझते हैं। हम मोदी सरकार की तरह अहंकारी नहीं हैं और जिस नेता में भी अहंकार होता है उसका पतन निश्चित है।

भाजपा सरकार का काम सिर्फ टीवी पर दिखता है
इस सरकार ने पिछले 10 सालों में दलित, आदिवासी या आम लोगों को मजबूत करने के लिए कुछ नहीं किया। इसने केवल उन्हें कमजोर करने का काम किया है। भाजपा सरकार का काम टीवी पर दिखाया जा रहा है, हकीकत में कुछ नहीं है। जब हमारी सरकार थी तो मीडिया हर दिन सवाल उठाया जाता था, जो लोकतंत्र के लिए अच्छा था। लेकिन, आज अलग ही स्थिति है।

गरीबों के लिए सरकार के पास कुछ नहीं
मोदी जी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन सरकार के पास देश की गरीब जनता के लिए कुछ नहीं है, सरकार के पास जो है, वो अडानी-अंबाजी जैसे करोड़पतियों के लिए है। आपके पूर्वजों ने आजादी के लिए अपनी जान दे दी, लेकिन वर्तमान सरकार आपके लिए कुछ नहीं करती।

फिर मोदी सरकार आई तो आप जहां हैं, वहीं रहेंगे
मैं गारंटी देती हूं कि अगर आप फिर से मोदी सरकार लाएंगे तो अगले पांच साल तक भी आपके जीवन में कोई बदलाव नहीं आएगा। कोई प्रगति नहीं होगी, आप जहां हैं वहीं रहेंगे। रोजगार नहीं मिलेगा। महंगाई बढ़ेगी और यही सच्चाई है।

कांग्रेस के ये नेता भी आएंगे
इन दोनों नेताओं के अलावा आगामी दिनों में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के पूर्व मंत्री अशोक गहलोत भी गुजरात में चुनाव प्रचार करेंगे। पूर्व सांसद अभिषेक मनु सिंघवी रविवार को अहमदाबाद में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।

आदिवासी वोटर्स पर कांग्रेस की नजर
कांग्रेस के प्रचार का आगाज आदिवासी बहुल क्षेत्र वलसाड से हो रहा है। राज्य में 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेसी कैंडिडेट अनंत पटेल ने पार-नर्मदा-तापी नदी-जोड़ो परियोजना के खिलाफ एक विशाल विरोध आंदोलन का नेतृत्व किया था। इसी के चलते यहां कांग्रेस की नजर 15 प्रतिशत आदिवासी वोटरों पर है।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |