Download App Now Register Now

राहुल गांधी बोले- 50% से ज्यादा का रिजर्वेशन देंगे: बिलासपुर में कहा- सरकार आते ही किसानों का कर्ज होगा माफ, MSP का बनाएंगे कानून

बिलासपुर लोकसभा में राहुल गांधी ने देवेंद्र यादव के पक्ष में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, हम आरक्षण में लगे 50 प्रतिशत के कैप को हटा देंगे। हम इससे ज्यादा का आरक्षण देंगे। उन्होंने किसानों से कहा कि, हमारी सरकार आते ही सभी का कर्ज माफ कर दिया जाएगा और MSP का कानून भी कांग्रेस लेकर आएगी।

राहुल गांधी की सभा से पहले कांग्रेस के झंडे-बैनर को नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने निकालने की कार्रवाई की तो जमकर हंगामा हो गया। कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव एसडीएम और पुलिस अधिकारियों से कह रहे थे कि, आप FIR करा दीजिए लेकिन इस कार्रवाई का विरोध हम करेंगे। वहीं राहुल की सभा में बस्तर से प्रत्याशी कवासी लखमा थिरकते नजर आए।

कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे भी 30 अप्रैल को प्रचार करने छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। उनकी सभा जांजगीर-चांपा लोकसभा में होगी। इसके अलावा 2 मई को प्रियंका गांधी भी कोरबा लोकसभा में प्रचार करने

'बीजेपी ने 20-25 लोगों को करोड़पति बनाया, हम करोड़ों लोगों को लखपति बनाएंगे'

  • 22 लोगों के पास उतना ही धन है, जितना हिंदुस्तान के 70 करोड़ लोगों के पास है। एक प्रतिशत देश के 40 प्रतिशत को कंट्रोल करता है। ये रेलवे और सभी पब्लिक सेक्टर की कंपनियों का निजीकरण करने में लगे हुए हैं।
  • बीजेपी के लोगों ने 20-25 लोगों को करोड़पति बनाया, हम करोड़ों लोगों को लखपति बनाने जा रहे हैं। कांग्रेस महालक्ष्मी योजना लेकर आएगी। हर परिवार से एक महिला का नाम चुना जाएगा। जो भी गरीबी रेखा से नीचे हैं, उस महिला के बैंक एकाउंट में साल के एक लाख रुपए कांग्रेस डालने जा रही है।
  • यह संविधान का चुनाव है, संविधान बचाने का चुनाव- राहुल
  • हिंदुस्तान में करोड़ों लोग हैं, उन्हें मालूम है कि यह संविधान का चुनाव है, संविधान बचाने का चुनाव है। ये जो संविधान है, इसे प्रधानमंत्री मोदी जी, आरएसएस और बीजेपी के लोग खत्म करना चाहते हैं। एक ओर वे खत्म करने में लगे हैं, दूसरी ओर कांग्रेस उसे बचाने में लगी है।
  • ये जो संविधान है, ये सिर्फ एक किताब नहीं है। ये इस देश में गरीबों को अधिकार देता है, उनकी रक्षा करता है, उनके भविष्य की देखभाल करता है। देश में उनकी आवाज और उनके जीने के तरीके की रक्षा करता है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |