Download App Now Register Now

उज्जैन के आश्रम में 19 बच्चों से कुकर्म: आचार्य और सेवादार के खिलाफ FIR; आरोपी ने 7 महीने पहले की थी रेप पीड़ित की मदद

उज्जैन के दंडी आश्रम के आचार्य और सेवादार पर बच्चों का यौन शोषण का आरोप लगा है। दोनों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आश्रम में पढ़ने वाले 19 बच्चों ने इनके खिलाफ शिकायत की। महाकाल थाने में मंगलवार देर रात 12.30 बजे FIR दर्ज की गई। आश्रम के संचालक ने पुलिस बुलाकर आचार्य को गिरफ्तार कराया। सेवादार फरार है।

शहर के बड़नगर रोड स्थित दंडी आश्रम 30 साल पुराना है। यहां तीन किशोरों का यौन शोषण होने की जानकारी सामने आई। इस पर पेरेंट्स ने मंगलवार शाम को बैठक की। इस बैठक में पीड़ित किशोरों की संख्या तीन से बढ़कर 19 हो गई।

अभिभावकों ने की बैठक, बच्चों ने बताई करतूत

आश्रम संचालक गजानंद सरस्वती ने बताया कि चैत्र की नवरात्र के समय कुछ पेरेंट्स ने सेवादार अजय ठाकुर की शिकायत की थी। उसे बाहर निकाल दिया था। शिकायत करने वाले बच्चे एक के बाद एक सामने आने लगे। इसके बाद पेरेंट्स ने वॉट्सऐप पर ग्रुप बनाकर 30 अप्रैल को सभी से आश्रम आने को कहा।

मंगलवार को हुई बैठक में 20 से अधिक बच्चों के पेरेंट्स आए थे। इनके बच्चों ने सेवादार अजय की शिकायत की थी। बैठक में एक-एककर बच्चों को बुलाकर अजय के बारे में जानकारी ली, लेकिन इसी दौरान एक बच्चे ने रोते हुए आचार्य राहुल शर्मा का नाम भी लिया। इसके बाद बच्चों के माता-पिता और भड़क गए।

राजगढ़, मंदसौर और देवास जिले के किशोरों ने पुलिस को बताया कि पिछले कई दिन से अजय ठाकुर और राहुल शर्मा उनका यौन शोषण कर रहे थे। दोनों उन्हें अपने कमरे में बुलाते थे। एडिशनल एसपी जयंत राठौर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। अजय फरार है।आश्रम में 5वीं से 12वीं तक के 80 बच्चे हैं। सभी आश्रम में रहकर संस्कृत, कर्मकांड, ज्योतिष, संगीत और वेद का अध्ययन करते हैं। पीड़ित बच्चों की उम्र 11 से 15 साल तक है।

बता दें, आरोपी आचार्य राहुल शर्मा ने आज से करीब 7 महीने पहले एक रेप पीड़ित की मदद की थी। खून से सनी 12 साल की बच्ची आधे-अधूरे कपड़ों में ढाई घंटे से भटक रही थी। राहुल ने उसे खाना खिलाकर महाकाल थाने में सूचना दी थी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |