Download App Now Register Now

बाइडेन बोले- चीन और भारत प्रवासियों से नफरत करने वाले :इसीलिए उनका आर्थिक विकास धीमा, चुनावी कैंपेन में कहा- प्रवासियों ने अमेरिका को मजबूत बनाया

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि विदेशियों से नफरत के चलते भारत और चीन जैसे देशों का आर्थिक विकास धीमा है। बाइडेन ने ये बात एक चुनावी कैंपेन के दौरान कही। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक बाइडेन बुधवार को वॉशिंगटन में अपनी इलेक्शन कैंपेन के लिए फंड इकट्टा करने के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रवासियों की अहमियत पर बोलना शुरू कर दिया।

बाइडेन ने कहा, 'चीन की इकोनॉमिक ग्रोथ क्यों खराब है, जापान में समस्या क्यों हो रही है, रूस और भारत क्यों तेजी से विकास नहीं कर पा रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये देश विदेशियों (प्रवासियों) से नफरत करते हैं। ये नहीं चाहते कि प्रवासी इनके देश में जाएं। जबकि प्रवासी हमें मजबूत बनाते हैं।'

अमेरिका को प्रवासियों ने मजबूत किया

अमेरिका में साल के अंत में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। अमेरिकी मीडिया हाइस CNN के मुताबिक बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रवासी वोटरों पर नजर है। ऐसे में प्रवासियों को रिझाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। बाइडेन ने वॉशिंगटन में कहा, 'अमेरिका की अर्थव्यवस्था दूसरे देशों के मुकाबले तेजी से बढ़ रही है। इसकी एक वजह प्रवासी हैं। प्रवासियों ने हमें मजबूत किया है। बाइडेन ने कहा,' हम प्रवासियों का स्वागत करते हैं।'

ट्रम्प कहते हैं- प्रवासी अमेरिका में जहर घोल रहे

एक तरफ जहां बाइडेन प्रवासियों को अमेरिका के लिए वरदान बता रहे हैं। वहीं, उनके विपक्षी यानी डोनाल्ड ट्रम्प का मानना है कि प्रवासी अमेरिका में जहर घोल रहे हैं। ट्रम्प प्रवासियों को देश से निकालने के लिए अमेरिका में डिपोर्टेशन अभियान चलाना चाहते हैं।

चुनावी कैंपेन के दौरान उन्होंने कहा था, हमारे देश पर हमला हो रहा है। अगर मैं सत्ता में आया तो सभी जरूरी स्टेट, लोकल, फेडरल और मिलिट्री पावर का इस्तेमाल करके अमेरिका में अब तक का सबसे बड़ा डिपोर्टेशन ऑपरेशन चलाऊंगा।

अमेरिका में गैर-कानूनी तरीके से घुस रहे भारतीय

अमेरिका में पिछले 11 सालों में भारतीय प्रवासियों की तादाद डेढ़ गुना ज्यादा हो गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2012 से 2022 के बीच मेक्सिको के जरिए अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने वाले भारतीय प्रवासियों की संख्या में 100 गुना बढ़ोतरी हुई है।

साल 2012 में अमेरिका की कस्टम और बॉर्डर पेट्रोल पुलिस ने 642 ऐसे मामले दर्ज किए थे, जिनमें भारतीय प्रवासियों ने गैर कानूनी तरीके से मैक्सिको के जरिए अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश की थी। जबकि साल 2022-23 में ये संख्या बढ़कर 96,917 हो गई है। ​​​​​​

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |