Download App Now Register Now

मोदी बोले- पाकिस्तान चाहता है कांग्रेस का शहजादा प्रधानमंत्री बने: गुजरात में कहा- यहां कांग्रेस मर रही तो वहां पाकिस्तान रो रहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। गुरुवार को PM ने आणंद की जनसभा में कहा, 'भारत में कांग्रेस कमजोर हो रही है। यहां कांग्रेस मर रही है तो वहां पाकिस्तान रो रहा है। कांग्रेस के लिए पाकिस्तान के आका दुआ कर रहे हैं। शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला है। पाकिस्तान और कांग्रेस की यह पार्टनरशिप पूरी तरह एक्सपोज हो गई है।'

मोदी ने सुरेंद्रनगर में अपनी दूसरी जनसभा में कहा- कांग्रेस हमेशा रॉन्ग डिलीवरी करने वाली पार्टी रही है। देश को आजादी दिलवाने की जगह उन्होंने देश को ही विभाजित कर दिया। देश का विकास करने के बजाय उन्होंने जो कुछ था, उसे ही लूट लिया। गरीबों का पैसा कांग्रेस के खजाने में पहुंच गया। आज ये पार्टी राम और शिव भक्तों को आपस में लड़ाना चाहती है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भगवान राम और भगवान शिव को लेकर एत खतरनाक बयान दिया था। ये हिंदू समाज को बांटने का खेल खेल रहे हैं। राम भक्तों और शिव भक्तों को आपस में लड़ाना चाहते हैं। लेकिन, हमारी हजारों साल की महान परंपरा को कोई नहीं तोड़ सकता। मुगल नहीं तोड़ पाए तो अब कांग्रेस हमें तोड़ना चाहती है।

पाकिस्तान के हाथों में आज भीख का कटोरा

उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान में आतंकवाद का टायर पंक्चर हो गया है। जो देश कभी आतंक एक्सपोर्ट करता था, आज वह आटे के इम्पोर्ट के लिए दर-दर भटक रहा है। कभी जिसके हाथ में बम-गोला होता था, उसके हाथ में आज भीख का कटोरा है। कांग्रेस की कमजोर सरकार आतंक के आकाओं को डोजियर देती थी, लेकिन मोदी की मजबूत सरकार देखिए, डोजियर देने में टाइम खराब नहीं करती, आतंकियों को घर में घुसकर मारती है।'

कश्मीर से 370 हटाकर सरदार साहब को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस के शहजादे माथे पर संविधान रखकर नाच रहे हैं। लेकिन, जरा कांग्रेस मुझे जवाब दे, जिस संविधान को माथे पर रखकर नाच रहे हो। तो वहीं संविधान 75 साल तक पूरे देश लागू क्यों नहीं होता था। मोदी के आने से पहले देश में दो संविधान, दो झंडे और दो प्रधानमंत्री हुआ करते थे।

कश्मीर में संविधान लागू नहीं होता था। क्योंकि, धारा 370 दीवार बनकर बैठी थी। लेकिन, गुजरात से दिल्ली पहुंचे आपके इस बेटे ने धारा 370 को खत्म किया और सरदार साहब को सबसे बड़ी श्रद्धांजिल दी। मैंने गुजरात में सिर्फ सरदार साहब की सबसे बड़ी स्टेच्यू बनाकर ही नहीं, बल्कि कश्मीर में तिरंगा फहराकर, सरदार साहब के सपने को पूरा किया है।

गरीबों ने कांग्रेस ही छोड़ दी

आधी रोटी खाएंगे, इंदिरा लाएंगे' कहने वाले आज कांग्रेस छोड़ चुके हैं। नेहरू के समय से कांग्रेस की रिमोट सरकार चल रही थी। आपने सारे चुनावी रिकॉर्ड निकाल दिए। हर मीटिंग में एक ही जुमला बोला जाता था, बेचारा, गरीब..गरीब...गरीब। दरअसल ये उनका खेल था, लेकिन जब से मोदी ने गरीबों की सुध लेनी शुरू की, गरीबों ने कांग्रेस ही छोड़ दी।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |