Download App Now Register Now

करनाल में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों में आरोप-प्रत्यारोप: दिव्यांशु बोले- BJP ने षड़यंत्र रच फंसाया, मनोहर का जवाब- ये कोर्ट का मामला

हरियाणा के पूर्व CM एवं भाजपा के करनाल लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल ने कांग्रेस के प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा की मिली जमानत पर शुक्रवार को कुछ भी कहने से बचते रहे। उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि यह मामला माननीय कोर्ट का है। इसमें मेरा कुछ नहीं है। वहीं कांग्रेस द्वारा चुनाव कार्यालय खोलने के सवाल पर इतना ही कहा कि हमने कांग्रेस से पहले अपने कार्यालय खोल दिए थे, उन्होंने बाद में खोले हैं।

मनोहर लाल ने मीडिया से बातचीत में प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों को जीतने का दावा किया उन्होंने कहा कि बैठकों का दौर उनका जारी है। वहीं शुक्रवार देर शाम को करनाल पहुंचे दिव्यांशु बुद्धिराजा ने मनोहर लाल सहित इनेलो पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने षड़यंत्र के तहत उनको फंसाने का प्रयास किया।

शक्ति केंद्र प्रमुखों को पढ़ाया पाठ

करनाल लोकसभा चुनाव में शक्ति केंद्र प्रमुखों को किस तरह से कार्य करना है, पूर्व सीएम मनोहर लाल ने इसका पाठ प्रमुखों को पढ़ाया। बीजेपी के प्रमुख नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में चर्चा की और बताया कि बूथ लेवल पर उनको किस तरह से मजबूत रहना है। जनता से वोट की अपील करनी है। वही आपको बता दे कि बीजेपी की करनाल में शक्ति केंद्र प्रमुखों की इस बड़ी बैठक में सिर्फ बीजेपी के प्रमुख कार्यकर्ताओं व नेता मौजूद थे।

दिव्यांशु ने साधा अभय पर निशाना

इसके साथ ही दिव्यांशु बुद्धिराजा ने भी करनाल में अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर दिया। प्रेसवार्ता में उन्होंने बीजेपी और इनेलो दोनों को ही लपेटे में लिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी षड्यंत्र के तहत मुझे फंसाने का प्रयास कर रही है, लेकिन जिसके साथ भगवान होता है, उसका कोई भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

रही बात अभय सिंह चौटाला द्वारा मुझे डम्मी कैंडिडेट बताने की, तो उनकी पार्टी का कोई अस्तित्व ही नहीं बचा है। इतिहास गवाह है कि इनेलो ने समय समय पर भाजपा के साथ गठबंधन किया है। ऐसे लोग जो भाजपा की भाषा बोलते हैं, मुझे लगता है कि मैं ऐसे लोगों की बातों का जवाब देना उचित नहीं समझता।

परिवार का सबसे छोटा सदस्य

नाराज हुए कांग्रेसी नेताओं को कैसे मनाएंगे, इस सवाल पर दिव्यांशु ने कहा कि मैं घर का सबसे छोटा सदस्य हूं और घर में जो सबसे छोटा होता है, वह सबका लाडला भी होता है। कोई नाराज नहीं है, पार्टी का एक सिस्टम होता है एक प्रोसेस होता है। पार्टी ने मेरे ऊपर विश्वास जताया और लगभग सभी नेता एक मंच पर आकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं, लेकिन हमारे कुछ सीनियर नेता एक दो दिन में हमारे साथ होंगे। इस चुनाव में मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी को परमानेंट रिटायर्ड करने का काम किया जाएगा।

मोदी की गारंटी पर ये कहा

मोदी गारंटी पर तंज कसते हुए दिव्यांशु ने कहा कि अगर मोदी जी की गारंटी होती तो मनोहर लाल को 10 साल तक मुख्यमंत्री बनाए रखना था, उन्हें बीच में ही गद्दी से न उतारते। मोदी जी की गारंटी तो मनोहर लाल पर ही फेल हो गई। उन्हें कुर्सी से उतार दिया गया, हाईकमान को अंदेशा था कि यह अगर मुख्यमंत्री रहा तो लोग ओर भी नाराज हो जाएंगे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |