Download App Now Register Now

घर के बाहर सो रहे हिस्ट्रीशीटर को गोली मारी: आपसी रंजिश के चलते हत्या का आरोप, देर रात अज्ञात बदमाशों ने किया हमला

गंगापुर सिटी जिले के बालघाट थाना क्षेत्र के रानोली गांव में आपसी रंजिश में एक हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार हिस्ट्रीशीटर उस्मान उर्फ आशु फकीर रात को घर के बाहर सो रहा था। इस दौरान रात करीब 2 बजे अज्ञात लोगों ने उसको गोली मार दी थी। हत्या की सूचना पर डीएसपी मुरारीलाल मीणा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को करौली अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

थानाधिकारी संतोष शर्मा ने बताया कि उस्मान उर्फ आशु (22) पुत्र मंगती निवासी रानोली बालघाट थाने का हिस्ट्रीशीटर है और पहले कुख्यात रेखा डॉन के गिरोह का सदस्य रहा है। उस्मान आशु शुक्रवार रात अपने घर के सामने सो रहा था। इस दौरान रात करीब 2 बजे अज्ञात लोगों ने उसके सीने में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी बाहर आए और लहूलुहान हालत में देखकर परिजनों को सूचना दी।

परिजन उस्मान को लेकर करौली हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बालाघाट थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना पर डीएसपी मुरारी लाल मीणा, थानाधिकारी संतोष शर्मा सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। थाना अधिकारी ने बताया कि परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर एक-दो दिन पहले हुई लड़ाई को लेकर गोली मारने की आशंका जताई है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। गांव में शांति और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |