Download App Now Register Now

गुजरात में प्रियंका गांधी ने कहा- मोदी तो शहंशाह हैं: मेरे भाई को शहजादा बोलते हैं, जबकि खुद महलों में बैठे हैं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को गुजरात के बनासकांठा के लाखणी में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी को शहजादा कहने के बयानों पर पीएम पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, वे मेरे भाई को शहजादा कहते हैं। जबकि, मोदी खुद शहंशाह बनकर महलों में बैठे हैं।

प्रियंका ने कहा- यही शहजादा देश की बहनों, किसानों और मजदूरों की समस्याएं जानने के लिए 4 हजार किमी पैदल चल चुका है। मोदी को देखिए, उनका चेहरा देखिए, बिल्कुल साफ। साफ-सुधरे कपड़े और एक बाल तक इधर से उधर नहीं होता। वे आपकी समस्याएं कैसे समझेंगे?

कोविड वैक्सीन से लोग मर रहे, इसकी कंपनी से भाजपा ने चंदा लिया

भाजपा हमें बदनाम करती है और आज खुद दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई है। 60 हजार करोड़ में अपने दफ्तर बनवाए हैं। कोविड के टीके पर मिले सर्टिफिकेट पर मोदी जी की फोटो थी। मोदी जी ने जिस कंपनी को कोविड के टीके बनाने का लाइसेंस दिया उससे पार्टी ने चंदा लिया, आज इसी टीके के साइड इफेक्ट की रिपोर्ट आ रही है। जवान लोग खड़े-खड़े मर रहे हैं।

चुनाव भारत में हो रहे हैं, बात पाकिस्तान की कर रहे हैं

उन्होंने आगे कहा, चुनाव भारत में हो रहे हैं और बातें पाकिस्तान की हो रही हैं। आपको बताया जा रहा है कि कांग्रेस एक्स-रे की मशीन लाएगी। यह मशीन आपका सोना चुरा लेगी। मंगलसूत्र चुरा लेगी। आप देश के प्रधानमंत्री हैं और इतनी तर्कहीन बातें करते हैं। देश की जनता ने आपको इसलिए चुना कि दुनिया के सामने आप साफ-सुधरी बातें करें।

हमारे प्रधानमंत्री झूठ तो बहुत बोलते हैं, लेकिन अब फालतू बातें भी करने लगे हैं। वे कहते हैं कि अगर आपके पास दो भैंस हैं तो उनमें से एक भैंस कांग्रेस चुरा लेगी। आप बताइए कि 55 साल हमारी सरकार रही। कांग्रेस ने किसी का क्या चुराया। किसकी भैंस चुराई, किसका मंगलसूत्र चुराया। पीएम होकर भी इतनी तर्कहीन बातें करते हैं। मैं भी वह एक्स-रे मशीन देखना चाहती हूं कि कैसे वह लोगों का सोना चुराती है। कैसे मंगलसूत्र चुराती है।

मोदीजी गुजरात की जनता को भूल चुके हैं

PM मोदी गुजरात की जनता को अब नहीं पहचानते हैं।अगर वह गुजरात की जनता से कटे नहीं होते, तो यहां से चुनाव क्यों नहीं लड़ रहे हैं। क्योंकि मोदी जी का आपसे जो फायदा निकलना था, उन्होंने अपना फायदा निकाल लिया। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदीजी गुजरात की जनता को भूल चुके हैं।

ईवेंट में भी सिर्फ मोदीजी ही दिखते हैं
मोदीजी सबका साथ सबका विकास की बातें करते हैं। लेकिन, आपमें से किसी एक का भी विकास हुआ। बस बड़े-बड़े ईवेंट करते हैं। एक बात तो मैं भी मानती हूं कि इंवेंट बहुत शानदार करते हैं। उसमें कोई कमी नहीं रहती और ईवेंट में भी सिर्फ मोदीजी ही दिखते हैं। एक समय मीडिया पीएम से ढेरों सवाल पूछा करती थी, लेकिन आज सब चुप हैं। आज मीडिया में 70 करोड़ बेरोजगारों की नहीं, बल्कि मोदीजी की पोशाकों की खबरें रहती हैं। पूरे देश में अजीब सी परिस्थिति बन गई है।

पीएम से लोग डरते हैं
प्रधानमंत्री ने पिछले 10 सालों में सिर्फ लोगों के अधिकारों को कमजोर करने का काम किया है। उनके आसपास के लोग उनसे डरते हैं। उनके खिलाफ कोई आवाज उठाने की हिम्मत नहीं करता। कोई आवाज उठा भी दे तो उसकी आवाज दबा दी जाती है। वे संविधान को बदलना चाहते हैं, यानी जो अधिकार आपको मिले हैं, उन्हें कमजोर करना चाहते हैं।

अग्निवीर योजना लाकर सेना को खत्म कर दिया

बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रियंका ने कहा, आज देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। देश के करोड़ों नौजवान बेरोजगार बैठे हैं। यहां तक कि इस सरकार ने सेना को भी अग्निवीर योजना लाकर खत्म कर दिया। आज कोई नौजवान सेना में नहीं जाना चाहता। वह कहता है कि 5 साल बाद घर आ जाउंगा तो फिर बेरोजगार हो जाऊंगा। सारी नीतियां खरबपतियों के लिए ही बनाई जा रही हैं।

 

गुजरात में 7 मई को होगा मतदान

गुजरात में 26 लोकसभा सीटें हैं। यहां की सूरत सीट पर पहले ही बीजेपी उम्मीदवार ने निर्विरोध जीत दर्ज कर ली है। अब बाकी की 25 सीटों के लिए 7 मई को मतदान होगा। राजनीतिक दल 5 मई की शाम 5 बजे तक ही प्रचार कर सकेंगे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |