Download App Now Register Now

चूरू रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया 2.68 करोड़ का सोना:4 किलो के गोल्ड के बिस्किट मिले, कोलकाता से तस्करी कर राजस्थान लाए दो तस्कर गिरफ्तार

राजस्थान की डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम ने चूरू रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा ऑपरेशन कर सोने के दो तस्करों को पकड़ा है। तस्करों से करीब 2 करोड़ 68 लाख रुपए का सोना बरामद किया है। इसका कुल वजन 4 किलो 200 ग्राम है। जो बिस्किट की फॉर्म में थे।

डीआरआई के अधिकारियों ने बताया- उनके पास इनपुट था की कोलकाता से बीकानेर जाने वाली सियालदाह एक्सप्रेस ट्रेन से दो तस्कर सोना लेकर चूरू उतरने वाले हैं। इस पर डीआरआई की टीम ने गोल्ड तस्करों पर नजर रखाना शुरू किया। इंटेलिजेंस के माध्यम से दोनों तस्करों पर नजर रखी गई। 28 फरवरी को चूरू स्टेशन पर 3.15 बजे के करीब ट्रेन के पहुंचने पर दोनों तस्करों को डीआरआई की टीम ने पकड़ लिया।

स्टेशन पर सर्च के दौरान दोनों बदमाशों के पास से 4 किलो 200 ग्राम गोल्ड के बिस्किट मिले। इस पर डीआरआई की टीम दोनों तस्करों को लेकर जयपुर पहुंची। कोर्ट के सामने पेश किया। कोर्ट ने आगे की जांच को देखते हुए दोनों को अभी जेल भेज दिया हैं।

दोनों आरोपी चूरू जिले के पहले भी कर चुके तस्करी

दोनों बदमाशों ने पूछताछ में बताया- वह यह सोना कोलकाता से लेकर आए थे। इसकी डिलीवरी उन्हें चूरू में देनी थी। पहले भी सोने की तस्करी कर चुके हैं। चूरू के पास फतेहपुर (सीकर) में इस सोने की तस्करी दूसरे बदमाश को करनी थी। डीआरआई की टीम ने बदमाशों से मिली जानकारी के बाद गैंग के अन्य सदस्यों के ठिकानों पर रेड करना शुरू कर दिया हैं।

विदेशी मार्क को हटाया करते ते कोलकाता में

तस्करों के अनुसार- ये लोग कोलकाता में सोने को गला दिया करते थे। इससे सोने पर लिखे नाम और मार्क हट जाया करते थे। फिर ये लोग सोने के बिस्किट बना दिया करते थे। इससे किसी को नहीं पता चलता था कि यह गोल्ड किस देश से लाया गया है। गैंग में सदस्यों की संख्या बड़ी है। इसलिए हर किसी को अलग-अलग काम दिया जाता है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |