Download App Now Register Now

घर के मंदिर में फंदे पर लटकी मिली बेटी:पिता ने कैंची से फंदा काटा, नहीं बची जान; बोले- पूरा घर संभालती थी

युवती ने अपने घर के मंदिर में सुसाइड कर लिया। वह पंखे के लिए लगाए गए लोहे के हुक पर फंदा लगाकर लटकी। पिता फंदे से उतारकर हॉस्पिटल लेकर गए लेकिन जान नहीं बच सकी।

हादसे के समय घर में कोई नहीं था। पिता का कहना है कि बेटी ने कर्ज और बीमारी से परेशान होकर सुसाइड किया है।

अजमेर के रामगंज थाना ASI पूरणमल ने बताया कि युवती सारिका (32) पुत्री महेंद्र सिंह भगवानगंज रामबाग की रहने वाली थी। रविवार शाम काम के बाद उसके पिता घर लौटे तो बेटी घर के अंदर बने मंदिर में फंदे पर लटकी मिली।

पिता कैची से फंदा काटकर बेटी को जेएलएन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को हॉस्पिटल से हादसे की जानकारी मिली थी। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार सुबह शव पिता को सौंप दिया गया।

पिता बोले- पूरा घर संभालती थी बेटी:

युवती के पिता महेंद्र सिंह ने बताया कि पत्नी की काफी पहले मौत हो चुकी है। 25 साल का एक बेटा है। बेटी सारिका बड़ी थी। वह एक प्राइवेट लैब में ऑपरेटर का काम करती थी। घर की पूरी जिम्मेदारी उस पर ही थी। करीब एक साल पहले मकान बनाने के लिए अलग-अलग रिश्तेदारों से करीब 7 से 8 लाख रुपए उधार लिया था।

5 महीने पहले बेटी ने एक ठेकेदार से संपर्क किया था। एडवांस में उसे 3 लाख रुपए दिए थे लेकिन वह रुपए लेकर भाग गया। तब से बेटी तनाव में आ गई और परेशान रहने लगी। बेटी ने ठेकेदार के खिलाफ रामगंज थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। पिता ने बताया कि उन्हें ठेकेदार का नाम नहीं पता है।

माइग्रेन की चल रही थी दवाईयां:

पिता ने बताया कि बेटी को सालों से माइग्रेन की भी बीमारी थी। लंबे समय से दवाईयां भी चल रही थी। तनाव में आने के बाद ज्यादा तबियत खराब रहने लगी थी। एक महीने पहले उसे हॉस्पिटल में भी भर्ती करवाया था। रामगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |