Download App Now Register Now

राजस्थान में बादल छाए, बारिश के आसार कम:रात का तापमान 2 डिग्री तक बढ़ा, जानिए- 13 मार्च से एक्टिव होने वाला सिस्टम क्यों कमजोर होने लगा

राजस्थान में उत्तरी हवा का प्रभाव कम होने से तापमान बढ़ने लगा है। शनिवार को डूंगरपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, बाड़मेर समेत कुछ शहरों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। रविवार को भी कई शहरों का न्यूनतम तापमान बढ़ने से सर्दी का असर कम रहा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 13 मार्च से जो सिस्टम एक्टिव आने वाला है, वह अब कमजोर होने लगा है। इससे उत्तरी राजस्थान में बारिश होने की संभावना कम है।

रविवार को जैसलमेर, अजमेर, बाड़मेर, उदयपुर, बीकानेर, जोधपुर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुए। इन शहरों में तापमान बढ़ने से सर्दी का असर कम हो गया। जोधपुर में आज न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इधर, सीमावर्ती इलाके जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर के बॉर्डर एरिया के गांवों में आज सुबह बादल छाए। हालांकि इन बादलों से बारिश नहीं होगी। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पाकिस्तान के ऊपर एक हल्के प्रभाव के वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण ये बादल पूरे पाकिस्तान के साथ-साथ राजस्थान की सीमा पर भी छाए हुए हैं।

दिन का तापमान अब भी सामान्य से नीचे:
भले ही रात में तापमान बढ़ने लगे हों, लेकिन राजस्थान में अब भी दिन का तापमान सामान्य से नीचे है। शनिवार को अजमेर, बीकानेर, चूरू, जयपुर, जैसलमेर, कोटा, गंगानगर, उदयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। कल सबसे अधिक तापमान डूंगरपुर में 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |