Download App Now Register Now

पश्चिम चंपारण के बूथ नंबर 179 पर ईवीएम खराब:वोटिंग के लिए लोगों में दिख रहा है उत्साह, चुनावी मैदान में हैं 8 प्रत्याशी

पं. चंपारण के चनपटिया विधानसभा के बूथ संख्या 179 पर ईवीएम खराब हो गई है। इससे मतदान रूक गया है। वहीं, बूथ संख्या 64 पर भाजपा का झंडा लगा हुआ था। इस बीच वोटिंग हो रही थी। बाद में पुलिसकर्मियों ने भाजपा के झंडे को वहां से हटा दिया। सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। लोगों में वोटिंग को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था में पारा मिलिट्री फोर्स, सीएपीएफ, बिहार पुलिस सहित कई विभाग के जवानों को लगाया गया है।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 923 भवनों में स्थापित 1756 मतदान केंद्रों पर 17 लाख 54 हजार 210 मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट से 8 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें भारतीय जनता पार्टी से डॉ संजय जयसवाल, इंडिया नेशनल कांग्रेस से मदन मोहन तिवारी और बहुजन समाज पार्टी से उपेंद्र राम मैदान में हैं।

इसके साथ ही वीरों के वीर इंडिया पार्टी से संजय कुमार और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में कलम साई, नफीस अहमद, मोहम्मद शोएब और रोशन कुमार श्रीवास्तव चुनाव मैदान में हैं। पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र के तीन विधान सभा बेतिया, चनपटिया और नौतन को छोड़कर शेष तीन विधानसभा क्षेत्र सुगौली, नरकटियागंज और रक्सौल पूर्वी चंपारण जिले में आता है।

विधानसभावार हो रही है मॉनिटरिंग

मॉनिटरिंग को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष में वायरलेस सेट के साथ ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति की गई है। कम्युनिकेशन नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी और कर्मियों ने राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की मॉक पोल प्रारंभ होने के बाद सूचना सुबह छह बजे दी। वोटिंग शुरू होने के प्रत्येक दो घंटे पर शाम पांच बजे तक की वोटिंग प्रतिशत की जानकारी दी जाएगी। यही सूचनाएं आगे आयोग की वेबसाइट व मीडिया के लिए जारी की जाएगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |