Download App Now Register Now

6 राज्यों में लू का रेड अलर्ट,भोपाल में गर्मी के कारण फ्लाइट नहीं उड़ सकी, राजस्थान में 2 दिन में 13 की मौत

आज 25 मई से नौतपा शुरू हो गया है। आने वाले 9 दिन यानी, 2 जून तक तेज गर्मी रहेगी, क्योंकि सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ेगी। ज्योतिष के हिसाब से सूर्य जब कृतिका से रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तब से नौ दिन तक नौ तपा होता है। इस दौरान देश के कुछ हिस्सों में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के लिए लू (हीटवेव) का रेड अलर्ट जारी किया है।

उत्तर भारत में शुक्रवार को तापमान अधिकतम 49 और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहा। राजस्थान में गर्मी की वजह से 5 मौतें हुईं। इस तरह राज्य में 2 दिन में मरने वालों की संख्या 13 हो गई है। भोपाल में शुक्रवार को हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट एक घंटे देरी से रवाना हुई। बताया गया कि बाहर का तापमान ज्यादा होने के चलते इंजन रिस्ट्रिक्टेड मोड में चला गया था। उधर, कश्मीर घाटी में तापमान में इजाफा हुआ है। श्रीनगर मौसम विभाग ने बताया कि 23 मई को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह 11 साल में सबसे ज्यादा रहा। 25 मई 2013 को 32.2 डिग्री सेल्सियस था।

एडवाइजरी जारी: जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में प्रशासन ने लू से बचाव के लिए एडवाइजरी की है। राजस्थान में सभी शहरों के सफाई कर्मचारियों से कहा है कि वे सुबह 5 से 10 बजे तक काम करें। दोपहर में सफाई करने से बचें।

मध्यप्रदेश, पंजाब और दिल्ली में डॉक्टरों ने मरीजों और बुजुर्गों से दिन में यात्रा नहीं करने की सलाह दी है।

छुटि्टयां रद्द: हिमाचल के कांगड़ा जिले के सभी स्कूलों में 25 मई को अवकाश की घोषणा की गई है। यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा।

सिग्नल पर राहत: एमपी ट्रैफिक पुलिस ने इंदौर के चौराहों पर रेड लाइट के ड्यूरेशन को कम कर दिया, ताकि लोगों को धूप से राहत मिल सके। कई जगह इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट ने कूलर की व्यवस्था की है।आगरा, भोपाल, जोधपुर, लखनऊ समेत कई शहरों में चौराहे पर टेंट लगाए गए हैं, ताकि सिग्नल के इंतजार में उन्हें राहत मिल सके।

गर्मी के चलते बिजली की किल्लत: गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने से किल्लत भी शुरू हो गई है। यूपी के कानपुर में गुरुवार को 584 बार शटडाउन लिया गया। राज्य में बिजली की डिमांड 28 हजार मेगावाट से ज्यादा है। ललितपुर, ओबरा और ऊंचाहार की यूनिट में बिजली उत्पादन शनिवार तक शुरू होने की उम्मीद है।

एमपी के ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में 6 से 7 घंटे बिजली कटौती हो रही है। दिल्ली और एनसीआर में कई इलाकों में 2 से 5 घंटे की कटौती हो सकती है। ऐसा ही हाल राजस्थान, पंजाब, हरियाणा के ग्रामीण इलाकों में है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |