Download App Now Register Now

CM नायब सैनी चुनाव में बने कार्यकर्ता, पार्टी काउंटर पर बैठकर खुद काटी मतदाताओं की पर्ची - Naib Saini Made Voters Slip

करनाल: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान शनिवार को संपन्न हो गया. हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई. करनाल में इस दौरान एक अलग तस्वीर उस समय देखने को मिली जब प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पोलिंग बूथ के पास लगे पार्टी के काउंटर पर खुद कार्यकर्ता की तरह बैठे. नायब सैनी ने इस दौरान मतदाताओं की पर्ची काटी.

लोकसभा चुनाव के साथ ही करनाल विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी हुआ. करनाल विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी ने शहर में कई बूथों पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई बस्तों पर बैठकर मतदाताओं की खुद पर्चियां बनाई. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भीषण गर्मी में भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बना हुआ है और कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर डटे हुए हैं. मुख्यमंत्री शनिवार को अपना वोट डालने के बाद करनाल पहुंचे और गांव काछवा, पूंडरक, कलामपुरा, डबरी, जरीफाबाद, रतनगढ़, शिव कॉलोनी, प्रेम नगर, रामनगर, गुरूनानकपुरा में पहुंचकर बूथों का दौरा किया.

मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं से बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि वो भी कार्यकर्ताओं में से एक हैं और मतदाताओं की पर्चियां बनाकर बतौर कार्यकर्ता अपनी डयूटी निभाई है. लोकतंत्र के इस पर्व में सभी को भाग लेना चाहिए और अपने घरों से बाहर निकलकर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान करना चाहिए. गर्मी को देखते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ठंडे पानी की छबीलें भी लगाईं. मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दावा किया कि हरियाणा की सभी 10 सीटों पर भाजपा की जीत होगी. करनाल विधानसभा उप चुनाव में भी कमल खिलेगा.

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |