Download App Now Register Now

केरल पहुंचा मानसून, 27 जून तक दिल्ली आने की संभावना: राजधानी में हीटस्ट्रोक से पहली मौत, बीमार शख्स को 107º बुखार था

देश के 7 राज्यों में गुरुवार (30 मई) को हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के कुछ हिस्सों, बिहार, झारखंड, ओडिशा शामिल हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में ऑरेंज अलर्ट है।

उत्तर-पश्चिमी राज्यों में भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर आई है। केरल में मानसून पहुंच चुका है। इसके अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम में 5 जून तक पहुंचने की संभावना है। दिल्ली में मानसून 27 जून तक आएगा।

इस बार मानसून पूर्वानुमान के एक दिन पहले आया है। IMD ने 31 मई तक इसके केरल में पहुंचने की संभावना जताई थी। मानसून जल्दी आने का कारण रेमल साइक्लोन बताया जा रहा है, जो 26 मई को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में आया था।

इससे पहले 30 मई, 2017 को साइक्लोन मोरा के कारण मानसून समय से पहले आया था। 2023 में केरल में मानसून की एंट्री सात दिनों की देरी के बाद 8 जून को हुई थी। ​आमतौर पर केरल में 1 जून को मानसून प्रवेश करता है और 5 जून तक देश के अधिकांश हिस्से को कवर कर लेता है।

दिल्ली में गर्मी के कारण पहली मौत
दूसरी तरफ, दिल्ली में गर्मी से हीटस्ट्रोक के कारण आज पहली मौत दर्ज की गई। 40 साल के एक व्यक्ति ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसे सोमवार (27 मई) की रात भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने बताया कि वह बिना कूलर या पंखे वाले कमरे में रह रहा था और उसे तेज बुखार था।

डॉक्टर के मुताबिक, मृतक के शरीर का तापमान 107 डिग्री फारेनहाइट पहुंच गया था, जो सामान्य से लगभग 10 डिग्री ज्यादा है। व्यक्ति बिहार के दरभंगा का रहने वाला था और दिल्ली में मजदूरी करता था।

दिल्ली में बुधवार (29 मई) को अलग-अलग जगहों पर तापमान 45.2 डिग्री से 49.1 डिग्री के बीच रहा। हालांकि, कल दोपहर में IMD ने जानकारी दी थी कि दिल्ली के मुंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री पहुंच गया है। हालांकि, रात में बताया गया कि 52.3 डिग्री का डेटा गलत था।

दिल्ली समेत देश के 11 शहरों में बुधवार (29 मई) को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया। हरियाणा के रोहतक में सबसे ज्यादा 48.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। दिल्ली के रिज में 47.3 डिग्री तापमान रहा।

गर्मी का असर

दिल्ली में पाइप से कार धोने पर 2000 रुपए फाइन: दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने दिल्ली जल बोर्ड के CEO को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि वे तुरंत दिल्ली भर में 200 टीमें तैनात करें, ताकि पाइप से कार धोने, पानी की टंकियों के ओवरफ्लो होने और निर्माण या व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए घरेलू जल आपूर्ति के उपयोग पर नकेल कसी जा सके।

आतिशी ने निर्देश दिया कि 30 मई को सुबह 8 बजे से टीमें तैनात की जाएंगी और पानी की बर्बादी करने वाले किसी भी व्यक्ति पर 2000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा और निर्माण स्थलों या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अवैध पानी के कनेक्शन को काट दिया जाएगा।

दिल्ली में मजदूरों को पेड लीव: दिल्ली में कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले मजदूरों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक पेड लीव दी गई है। दिल्ली के उपराज्यपाल ने निर्देश जारी किए हैं।

पानी की किल्लत: सेंट्रल वाटर कमीशन के मुताबिक, देश के 150 मुख्य जल स्रोतों में पिछले हफ्ते पानी का स्टॉक कम होकर सिर्फ 24 फीसदी रह गया, जिसके चलते कई राज्यों में पानी की किल्लत हुई और बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ।

बिजली की खपत बढ़ी: देश की बिजली की डिमांड बढ़कर 239.96 गीगावॉट हो गई है, जो इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में पावर डिमांड बढ़कर पिछले साल के ऑल टाइम हाई 243.27 GW को पार कर जाएगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |