Download App Now Register Now

इस लोकसभा चुनाव में PM मोदी की आखिरी रैली: पंजाब में कहा- इंडी गठबंधन वाले मेरा मुंह न खुलवाएं, 7 पीढ़ी के पाप निकालकर रख दूंगा

PM नरेंद्र मोदी ने आज 30 मई को लोकसभा चुनाव-2024 की आखिरी रैली को संबोधित किया। यह फतेह रैली पंजाब के होशियारपुर में हुई। PM ने इंडिया गठबंधन और आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन वाले मेरा मुंह न खुलवाएं, 7 पीढ़ी के पाप निकालकर रख दूंगा।

PM ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले वीरों का अपमान करते हैं। पूर्व CDS विपिन रावत का भी अपमान किया। उन्होंने कहा कि सेना 26 जनवरी के लिए तैयार नहीं की जाती है। सेना लड़ाई के लिए तैयार की जाती है, लेकिन इन्होंने सेना पर राजनीति की। इन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे। सेनाओं को कमजोर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन सेना का अपमान मोदी बर्दाश्त नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में डबल PHD कर ली है। कांग्रेस की गोद से कट्टर भ्रष्टाचारी पार्टी (AAP) पैदा हुई है। कहते थे कि पंजाब काे नशा मुक्त करेंगे, लेकिन इन्होंने नशे को ही अपनी कमाई का तरीका बना लिया। पंजाब में दोनों पार्टियां आमने-सामने लड़ने का दावा कर रही हैं, जबकि दिल्ली में एक साथ हैं।

मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन ने देश का काफी नुकसान किया है। वोट बैंक के चलते राम मंदिर का विरोध करते रहे। आजकल संविधान की रक्षा की बात करते हैं। 84 के दंगों में सिखों को गले में टायर बांधकर जलाया जा रहा था, तो इन्हें संविधान की नहीं सूझी। आरक्षण को लेकर इनके इरादे खतरनाक है। यह एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दे देंगे।

अब इस रैली के बाद PM ध्यान के लिए कन्याकुमारी रवाना हो जाएंगे। यहां वे रॉक मेमोरियल का दौरा कर ध्यान साधना करेंगे। स्वामी विवेकानंद ने भी यहीं ध्यान किया था। 1 जून को होने वाली मतगणना तक वे वहीं रहेंगे।

गुरुद्वारों में जाकर विकसित भारत का आशीर्वाद लें

मोदी ने कहा कि आखिरी चरण में मतदान में सारे रिकॉर्ड तोड़ दीजिए, जहां पर एनडीए या भाजपा के उम्मीदवार हैं, उन्हें जिता दीजिए।

पंजाब की सारी सीटों पर कमल खिलाने के लिए मैं आपसे सहयोग मांगने आया हूं। मैं दोनों नेताओं के पक्ष में मतदान करने की अपील करता हूं।

ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। वहीं, उन्होंने लोगों को कहा कि मेरे जाने के बाद गुरुद्वारे या देव स्थान पर जाएं, साथ ही वहां से विकसित पंजाब बनाने का आशीर्वाद लें।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |