Download App Now Register Now

रुझानों में सिक्किम में SKM और अरुणाचल में BJP सरकार: SKM 32 में से 31 सीटों पर आगे, भाजपा को 60 में से 45 पर

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। सिक्किम में सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) को रुझानों में फिर बहुमत मिल गया है। उधर, अरुणाचल प्रदेश में भाजपा फिर सरकार बनाती दिख रही है। भाजपा यहां 10 सीटें निर्विरोध जीत चुकी है। अरुणाचल और सिक्किम विधानसभा के लिए 19 अप्रैल को एक चरण में वोटिंग हुई थी।

अरुणाचल विधानसभा में 60 और सिक्किम में 32 सीटें हैं। 2019 में अरुणाचल में भाजपा ने 42 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। वहीं, सिक्किम में SKM 32 में से 17 सीटों के साथ सरकार में काबिज है।

सिक्किम: SKM सत्ता में, प्रेम सिंह सीएम
SKM की स्थापना 4 फरवरी 2013 को सोरेंग शहर में हुई थी। यह 5 साल सत्ता में रह चुकी है। स्थापना के दौरान भारती शर्मा अध्यक्ष चुनी गईं। वे सिक्किम के किसी राजनीतिक दल की पहली महिला अध्यक्ष हैं।

SKM की स्थापना में टीचर रहे प्रेम सिंह तमांग यानी पीएस गोले की अहम भूमिका रही। पहले वे डेमोक्रेटिक फ्रंट यानी SDF के प्रमुख लोगों में से एक थे। वे सिक्किम सरकार में मंत्री भी रहे। फिर 2009 में उनका सिक्किम के पूर्व CM पवन कुमार चामलिंग से मनमुटाव हो गया।

2019 में SKM जीती तो गोले मुख्यमंत्री बने। गोले की अगुआई में SKM ने 2014 के विधानसभा चुनाव में 10 सीटें जीतीं और मुख्य विपक्षी पार्टी का दर्जा भी हासिल किया।

अरुणाचल: BJP नेता पेमा खांडू मौजूदा CM, उनके पिता भी CM रहे
मौजूदा CM पेमा खांडू अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दोरजी खांडू के बेटे हैं। पेमा पहली बार जुलाई 2016 में CM बने थे। तब वे कांग्रेस में थे। CM बनने के बाद सितंबर में पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल में शामिल हुए, फिर दिसंबर 2016 में BJP में शामिल हो गए। इससे पहले वे नबाम तुकी की सरकार में पर्यटन, शहरी विकास और जल संसाधन मंत्री थे।

अरुणाचल में भाजपा 35 सीटों पर आगे

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने 35 सीटों पर बढ़त बना ली है। पार्टी यहां 10 सीटें पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है। नेशनल पीपुल्स पार्टी 6, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल 3, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 3, कांग्रेस 1 और निर्दलीय 2 सीट पर आगे हैं।

सिक्किम में SKM 31 सीटों पर आगे

सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) 31 सीटों पर और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) 1 सीट पर आगे है। SKM को पिछले चुनाव के मुकाबले 14 सीटें ज्यादा मिल रही हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: निवेशकों से मांगी जा रही शिकायत, लॉन्च हुआ ऐप- राजस्थान दिवस पर CM भजनलाल की बड़ी घोषणाएं | टोंक में ईद के जुलूस पर विवाद, पुलिस और नमाजियों में नोकझोंक | सीकर में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती का किडनैप, जयपुर में जबरदस्ती शादी और रेप का आरोप | सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने सपरिवार प्रधानमंत्री मोदी से की शिष्टाचार भेंट, ‘अटल नमो पथ’ पुस्तक भेंट की | REET मामले में CBI जांच की याचिका खारिज होने पर सियासी बवाल, डोटासरा बोले- 2 साल से मगरमच्छ ही पकड़ रहे | सीएम भजनलाल शर्मा ने आम लोगों को दी बड़ी सौगात, 10 हजार करोड़... पत्रकार हेल्थ कवरेज योजना और चिकित्सा ऐप | जयपुर पुलिस कमिश्नर को अपशब्द बोलने वाला कॉन्स्टेबल गिरफ्तार: वीडियो में 6 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया | डोटासरा बोले- बीजेपी-RSS के हारे हुए नेताओं ने गदर मचाया:राठौड़, तिवाड़ी और चतुर्वेदी की कमेटी अफसरों को बुलाकर डांटती है, सरकार को हाईजैक किया | Rajasthan Assembly: टीकाराम पर राज्यवर्धन का तंज, बोले- नेता प्रतिपक्ष के साथ-साथ डिप्टी स्पीकर भी बनना चाहते हैं जूली | Rana Sanga Controversy: सपा सांसद की राणा सांगा पर टिप्पणी के खिलाफ प्रदेशभर में आक्रोश, पुलिस थाने में भी शिकायत |