Download App Now Register Now

सिक्किम में SKM और अरुणाचल में BJP की सरकार: अरुणाचल में 10 विधायक निर्विरोध जीते, दोनों राज्यों में कांग्रेस का खाता नहीं खुला

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। सिक्किम में सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) को रुझानों में फिर बहुमत मिल गया है। उधर, अरुणाचल प्रदेश में भाजपा फिर सरकार बनाती दिख रही है। भाजपा यहां 10 सीटें निर्विरोध जीत चुकी है। अरुणाचल और सिक्किम विधानसभा के लिए 19 अप्रैल को एक चरण में वोटिंग हुई थी। दोनों ही राज्यों में कांग्रेस का खाता नहीं खुला है।

2019 के आम चुनावों के बाद SKM का भाजपा के साथ गठबंधन हुआ था, लेकिन इस बार चुनावों से पहले भाजपा ने सिक्किम में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान करके गठबंधन तोड़ दिया था। अरुणाचल विधानसभा में 60 और सिक्किम में 32 सीटें हैं। 2019 में अरुणाचल में भाजपा ने 42 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। वहीं, सिक्किम में SKM 32 में से 17 सीटों के साथ सरकार में काबिज है।

अरुणाचल में भाजपा ने 44 सीट जीतीं, 2 पर आगे

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने 44 सीटें जीत लीं, जबकि 2 सीटों पर बढ़त बना ली है। पार्टी इनमें से 10 सीटें पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है। नेशनल पीपुल्स पार्टी 5 सीटें जीत चुकी है। पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल 2 सीट जीत चुकी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 1 सीट जीत चुकी है, 2 पर आगे है। निर्दलीय 3 सीट जीत चुके हैं।

सिक्किम में SKM ने 26 सीटें जीतीं 5 पर आगे

सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) ने 26 सीटें जीत ली हैं। वह 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) 1 सीट जीत चुकी है।

अरुणाचल में भाजपा ने 43 सीट जीतीं, 3 पर आगे

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने 43 सीटें जीत लीं, जबकि 3 सीटों पर बढ़त बना ली है। पार्टी इनमें से 10 सीटें पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है। नेशनल पीपुल्स पार्टी 4 सीटें जीत चुके है, जबकि 1 पर आगे है। पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल 2 सीट जीत चुकी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 1 सीट जीत चुकी है, 2 पर आगे है। निर्दलीय 3 सीट जीत चुके हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: निवेशकों से मांगी जा रही शिकायत, लॉन्च हुआ ऐप- राजस्थान दिवस पर CM भजनलाल की बड़ी घोषणाएं | टोंक में ईद के जुलूस पर विवाद, पुलिस और नमाजियों में नोकझोंक | सीकर में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती का किडनैप, जयपुर में जबरदस्ती शादी और रेप का आरोप | सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने सपरिवार प्रधानमंत्री मोदी से की शिष्टाचार भेंट, ‘अटल नमो पथ’ पुस्तक भेंट की | REET मामले में CBI जांच की याचिका खारिज होने पर सियासी बवाल, डोटासरा बोले- 2 साल से मगरमच्छ ही पकड़ रहे | सीएम भजनलाल शर्मा ने आम लोगों को दी बड़ी सौगात, 10 हजार करोड़... पत्रकार हेल्थ कवरेज योजना और चिकित्सा ऐप | जयपुर पुलिस कमिश्नर को अपशब्द बोलने वाला कॉन्स्टेबल गिरफ्तार: वीडियो में 6 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया | डोटासरा बोले- बीजेपी-RSS के हारे हुए नेताओं ने गदर मचाया:राठौड़, तिवाड़ी और चतुर्वेदी की कमेटी अफसरों को बुलाकर डांटती है, सरकार को हाईजैक किया | Rajasthan Assembly: टीकाराम पर राज्यवर्धन का तंज, बोले- नेता प्रतिपक्ष के साथ-साथ डिप्टी स्पीकर भी बनना चाहते हैं जूली | Rana Sanga Controversy: सपा सांसद की राणा सांगा पर टिप्पणी के खिलाफ प्रदेशभर में आक्रोश, पुलिस थाने में भी शिकायत |