Download App Now Register Now

राजस्थान में भाजपा-13, कांग्रेस गठबंधन-12 सीटों पर आगे:बाड़मेर से मंत्री कैलाश चौधरी तीसरे नंबर पर, राजसमंद-जयुपर में बीजेपी को मिली 1 लाख की लीड

राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर शुरुआती रुझान आ गए हैं। सभी सीटों पर ईवीएम से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान में भाजपा को राजस्थान में बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। यहां भाजपा 13, कांग्रेस गठबंधन 12 सीटों पर आगे चल रही है। इसमें कांग्रेस 9, सीपीएम 1, आरएलपी 1 और बीएपी ने 1 सीट पर लीड बनाई है। इस रुझान के हिसाब से भाजपा को 12 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है।

बाड़मेर सीट से कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर निर्दलीय रविंद्र भाटी और केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। जालोर में भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी आगे चल रहे हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत पीछे चल रहे हैं।

पढ़िए, किस सीट पर कौन आगे...

सीट आगे पीछे कितने वोट से
अजमेर भागीरथ चौधरी, भाजपा रामचंद्र चौधरी, कांग्रेस 88799
अलवर भूपेंद्र यादव, भाजपा ललित यादव, कांग्रेस 43783
बांसवाड़ा राजकुमार रोत, बीएपी महेंद्रजीत सिंह मालवीया, भाजपा 57345
बाड़मेर उम्मेदाराम बेनीवाल, कांग्रेस रविंद्र सिंह भाटी, निर्दलीय 34647
भरतपुर संजना जाटव, कांग्रेस रामस्वरूप कोली, भाजपा 18368
भीलवाड़ा दामोदर अग्रवाल, भाजपा डॉ. सीपी जोशी, कांग्रेस 94346
बीकानेर अर्जुनराम मेघवाल, भाजपा गोविंदराम मेघवाल, कांग्रेस 16462
चित्तौड़गढ़ सीपी जोशी, भाजपा उदयलाल आंजना, कांग्रेस 60345
चूरू राहुल कस्वां, कांग्रेस देवेंद्र झाझड़िया 20968
दौसा मुरालीलाल मीणा, कांग्रेस कन्हैयालाल मीणा, भाजपा 63465
श्रीगंगानगर कुलदीप इंदोरा, कांग्रेस प्रियंका बैलान, भाजपा 30099
जयपुर मंजू शर्मा, भाजपा प्रताप सिंह खाचरियावास, कांग्रेस 123751
जयपुर ग्रामीण अनिल चोपड़ा, कांग्रेस राव राजेंद्र सिंह, भाजपा 23477
जालोर लुंबाराम चौधरी, भाजपा वैभव गहलोत, कांग्रेस 44643
झालावाड़-बारां दुष्यंत सिंह, भाजपा उर्मिला जैन, कांग्रेस 66956
झुंझुनूं बृजेंद्र ओला, कांग्रेस शुभकरण चौधरी, भाजपा 2880
जोधपुर गजेंद्र शेखावत, भाजपा करण सिंह, कांग्रेस 9449
करौली-धौलपुर भजनलाल जाटव, कांग्रेस इंदुदेवी, भाजपा 44462
कोटा ओम बिरला, भाजपा प्रहलाद गुंजल, कांग्रेस 7039
नागौर हनुमान बेनीवाल, आरएलपी ज्योति मिर्धा, भाजपा 7981
पाली पीपी चौधरी, भाजपा संगीता बेनीवाल, कांग्रेस 59759
राजसमंद महिमा कुमारी, भाजपा दामोदर गुर्जर, कांग्रेस 116170
सीकर अमराराम, सीपीएम सुमेधानंद सरस्वती, भाजपा 22911
टोंक-सवाई माधोपुर हरीशचंद्र मीणा, कांग्रेस सुखबीर जौनापुरिया, भाजपा 2750
उदयपुर मन्नालाल रावत, भाजपा ताराचंद मीणा, कांग्रेस 52951

 

सीपी जोशी के समर्थकों में उत्साह

चित्तौड़गढ़ सीट पर भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी आगे चल रहे हैं। उनके समर्थक ढोल बजाकर खुशियां मना रहे हैं।

बांसवाड़ा से इंडिया गठबंधन के राजकुमार रोत आगे

बांसवाड़ा लोकसभा सीट से भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार रोत 9671 वोट से आगे चल रहे हैं। राजकुमार रोत को दूसरे राउंड तक 13498, भाजपा के महेंद्र जीत सिंह मालवीया को 3827 और कांग्रेस के अरविंद डामोर को 1480 वोट मिले हैं।

भरतपुर में कांग्रेस की संजना जाटव आगे चल रही हैं। भाजपा के रामस्वरूप कोली पहले राउंड में पीछे हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |