Download App Now Register Now

एमपी में भाजपा सभी 29 सीटों पर आगे: पीछे चल रहे दिग्विजय ने रुकवाई काउंटिंग, नकुल के पिछड़ने पर बोले कमलनाथ- जो है, सो है

मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग हो रही है। शुरुआती रुझान में भोपाल, इंदौर, गुना, टीकमगढ़, मंदसौर और खजुराहो समेत भाजपा सभी 29 सीटों पर आगे है। इंदौर में भाजपा की लीड 2 लाख पार कर गई। भाजपा भिंड में 7347 और ग्वालियर में 8231 वोटों से आगे है। यहां कांटे की टक्कर मानी जा रही है। उधर, राजगढ़ में भाजपा कैंडिडेट से पीछे चल रहे दिग्विजय सिंह ने दो जगह काउंटिंग रुकवा दी।

दोपहर होने तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि किस दल को कितनी सीटें मिल रही और कौन जीत रहा है। बीजेपी ने सभी 29 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि 27 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

इंदौर : भाजपा के शंकर लालवानी 2,22,681 से ज्यादा वोटों से आगे।

विदिशा : शिवराज सिंह चौहान 1,50,870 वोटों से आगे चल रहे हैं।

गुना : ज्योतिरादित्य सिंधिया 1,23,054 वोटों से आगे चल रहे हैं।

खजुराहो: बीजेपी के वीडी शर्मा 108949 वोटों से आगे चल रहे हैं।

भोपाल: भाजपा उम्मीदवार आलोक शर्मा 12619 मतों से आगे चल रहे हैं।

छिंदवाड़ा: भाजपा के बंटी साहू 20588 वोटों से आगे।

राजगढ़ : भाजपा के रोड़मल नागर 16616 वोटों से आगे।

टीकमगढ़: बीजेपी के वीरेंद्र कुमार खटीक 24136 वोटों से आगे चल रहे हैं।

भिंड : भाजपा की संध्या राय सिर्फ 7343 वोटों से आगे हैं।

रीवा : भाजपा के जनार्दन मिश्रा 14146 वोटों से आगे चल रहे हैं।

 

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |