Download App Now Register Now

मुंबई में एक रनवे पर पहुंचे दो एयरक्राफ्ट: एअर इंडिया फ्लाइट टेकऑफ कर रही थी, तभी इंडिगो की लैंडिंग हुई, हादसा टला

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, यहां एक ही रनवे पर दो एयरक्राफ्ट एक साथ दिखाई दिए।

रनवे पर इंडिगो का एयरक्राफ्ट लैंड कर रहा था, जबकि इसके ठीक आगे एअर इंडिया का विमान उड़ान भरने (टेकऑफ) की तैयारी में था। हालांकि दोनों एयरक्राफ्ट एक-दूसरे से टकराने से बच गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

इस मामले में नागरिक उड्डयन निदेशालय (DGCA) ने प्रतिक्रिया देते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल के एक अधिकारी (ATCO) को सस्पेंड भी कर दिया गया है।

इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली और एअर इंडिया का विमान तिरुवनंतपुरम जा रहा था

मुंबई से तिरुवनंतपुरम जाने वाला एअर इंडिया का विमान AI657 उड़ान भरने के लिए तैयार था। इसी दौरान इंडिगो की फ्लाइट 5053 ने भी उसी रनवे पर लैंडिंग की। इंडिगो की ये फ्लाइट इंदौर से दिल्ली जा रही थी।

ATC गिल्ड इंडिया के जनरल सेक्रेटरी आलोक यादव ने कहा, "शनिवार 8 जून की सुबह इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट से आने वाली इंडिगो की उड़ान 5053 रनवे 27 पर उतर रही थी, जबकि एअर इंडिया की उड़ान AI657 तिरुवनंतपुरम के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने की तैयारी में थी। एक ही रनवे से लैंडिंग और टेकऑफ ने एयरपोर्ट पर खतरनाक स्थिति पैदा कर दी। इससे बड़ा हादसा हो सकता था।"

मामले की जांच हो रही

आलोक यादव ने कहा, "मुंबई और दिल्ली के बिजी एयरपोर्ट्स हैं। यहां हर घंटे करीब 46 फ्लाइट्स टेकऑफ-लैंड करती हैं। ATC विमानों के सही टेकऑफ-लैंडिंग और पैसेंजर्स की सुरक्षित यात्रा के लिए जिम्मेदार है।

जो वीडियो सामने आया है, उसमें दिख रहा है कि विजिबिलिटी काफी साफ है। टेकऑफ करने वाला विमान स्पीड पकड़ चुका था, जबकि दूसरा (लैंडिंग करने वाला) प्लेन रनवे को टच कर चुका था। दोनों विमानों को एक-दूसरे के रनवे पर होने की जानकारी नहीं थी। दोनों की स्पीड स्लो होती तो शायद हादसा हो सकता था। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।"

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा |