Download App Now Register Now

सफाईकर्मी से RAS बनी, जॉइन नहीं किया बेटे और दलाल के साथ 1.75 लाख की घूस लेते पकड़ी गई IAS बनने की तैयारी कर रही थी

सफाईकर्मी की नौकरी करते-करते राजस्थान प्रशासनिक सेवा(RAS) में चयनित होने वाली आशा कंडारा को एंटी करप्शन ब्यूरो(ACB) की टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। महिला के साथ उसके बेटे और दलाल को भी पकड़ा गया है। एसीबी टीम ने कार से 1.75 लाख रुपए भी बरामद किए। कार्रवाई पाली में जैतारण-बर रोड पर शीतल होटल में की गई। घूस लेते पकड़ी गई महिला सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया है।

एसीबी के डीजी डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया- पकड़ी गई महिला नगर निगम जयपुर हेरिटेज के वार्ड-19 में सफाईकर्मी थी। महिला के साथ उसके बेटे ऋषभ और दलाल योगेंद्र चौधरी को भी पकड़ा गया। आशा अलग-अलग जिलों में लोगों को सफाई कर्मचारी के पद पर भर्ती करवाने के नाम पर रुपए इकट्ठे कर रही थी।

अजमेर से इंस्पेक्टर कंचन भाटी और पाली से इंस्पेक्टर चैनप्रकाश चौधरी ने टीम के साथ इनका पीछा किया। बुधवार रात को जयपुर आने के दौरान हाईवे पर एक होटल पर पैसों के साथ पकड़ लिया।

कार की तलाशी में रिश्वत के रूप में लिए गए 1.75 लाख रुपए बरामद किए गए। अब आशा के घर पर और अन्य ठिकानों पर सर्च जारी है। साथ ही, उन लोगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जिनसे आशा ने रुपए लिए थे।

एसीबी को जानकारी मिली थी मंगलवार रात को महिला जयपुर से पाली के लिए निकली थी। जैतारण में उसका बेटा ऋषभ रुपए लेकर आया था। उसके साथ दलाल योगेंद्र चौधरी भी था। जैतारण-बर के बीच होटल शीतल में रुके थे। नौकरी का सौदा साढ़े तीन लाख में किया था।

SDM का पद नहीं मिला तो जॉइन नहीं किया था
जानकारी के अनुसार, RAS-2018 भर्ती में आशा का चयन हो गया था, उसकी 728वीं रैंक थी। हालांकि उसने जॉइन नहीं किया था।

बताया जा रहा है कि SDM का पद नहीं मिलने के कारण उसने जॉइनिंग नहीं ली थी। जोधपुर के बाद महिला का ट्रांसफर नगर निगम जयपुर हेरिटेज में हो गया था। वर्तमान में महिला की ड्यूटी वार्ड 19 में लगी थी। वह आईएएस बनना चाहती है और इसके लिए UPSC की तैयारी कर रही है।

UPSC की तैयारी कर रही है आशा
आशा कंडारा की शादी 1997 में हुई थी। करीब 7 साल बाद 2004-2005 में पति से अलग रहने लगी थी। दो बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी निभाते हुए पहले ग्रेजुएशन किया था। फिर 2018 में RAS की परीक्षा दी थी।

परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए आशा ने सफाई कर्मचारी की भर्ती परीक्षा भी इसी दौरान दी थी। RAS परीक्षा के 12 दिन बाद ही उसकी नियुक्ति सफाई कर्मचारी के पद पर हुई थी। हालांकि, RAS के नतीजों के लिए आशा को 2 साल इंतजार करना पड़ा। पिता राजेंद्र कंडारा अकाउंटेंट सेवा से रिटायर हो चुके हैं।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
शिरोही में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो सवार 11 लोग घायल | 5 साल का बच्चा 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | राजस्थान की राजनीती ( हिंदी समाचार - पत्र ) | वेलेंटाइन डे पर घर से भागे प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवक की मौत, किशोरी अस्पताल में भर्ती | शहर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध, नगर परिषद करेगी सख्त कार्रवाई | राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई |