Download App Now Register Now

ईडी ने ट्रेस किया, कजाकिस्तान से भारत लौटा पेपरलीक का मास्टरमाइंड ढाका कर सकता है सरेंडर

शिक्षक भर्ती पेपरलीक मामले में डेढ़ साल से फरार मास्टरमाइंड सुरेश ढाका सरेंडर कर सकता है। ढाका के विदेश से भारत लाैटने की सूचना है। जांच एजेंसियां उसे सरेंडर कराने का प्रयास कर रही हैं। सुरेश ढाका को मध्यस्थता कर रहे रिश्तेदाराें के जरिए संदेश पहुंचाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि जल्द बात बन सकती है।

ईडी सूत्राें के अनुसार ढाका के भारत लाैटने की सूचना लगभग कनफर्म है। वह रूस, कजाकिस्तान आदि देशाें में ट्रेस किया जा चुका है। इसी दौरान पता चला है कि वह नेपाल होते हुए भारत वापस आया है। हालांकि उसके फर्जी पासपाेर्ट हाेने की डिटेल, नेपाल बाॅर्डर के रास्ते जाने-आने की सूचनाओं की पड़ताल की जा रही है। सूचना यह भी है कि उसे सबसे पहले एसओजी गिरफ्तार करेगी, इसके बाद ईडी द्वारा पूछताछ की जाएगी।

कई राजनीतिक कनेक्शन खुलेंगे

ढाका के राजनीति में कनेक्शन चर्चा में रहे हैं। ऐसे में किन नेताओँ से उसे मदद मिली, इसका खुलासा उसके पकड़ते ही हाेगा। कितने पेपरलीक, कितनी कमाई, विदेशी संपर्क आदि भी खुलेंगे। एसओजी के एडीजी वीके सिंह के अनुसार सुरेश ढाका के खिलाफ सीआरपीसी 82 की कार्रवाई पूरी हो चुकी है।

सीआरपीसी 83 की रिपोर्ट उदयपुर कोर्ट में पेश की जाएगी। 83 की कार्रवाई होते ही 174ए में नई एफआईआर दर्ज की जाएगी। एसओजी सुरेश ढाका पर IPC 174 ए में एफआईआर दर्ज करने वाली है। इससे ढाका को 7 साल की सजा हो सकती है। ढाका जब भी पकड़ा जाएगा उसे सुनाई गई सजा काटनी होगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
शिरोही में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो सवार 11 लोग घायल | 5 साल का बच्चा 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | राजस्थान की राजनीती ( हिंदी समाचार - पत्र ) | वेलेंटाइन डे पर घर से भागे प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवक की मौत, किशोरी अस्पताल में भर्ती | शहर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध, नगर परिषद करेगी सख्त कार्रवाई | राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई |