Download App Now Register Now

MP में मानसून की एंट्री 2-3 दिन बाद होगी UP के 73 जिलों में हीटवेव का अलर्ट राजस्थान में प्री-मानसून के कारण आंधी-बारिश के आसार

कई राज्यों में एंट्री कर चुका मानसून कमजोर हुआ है। इस वजह से मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में यह 2 से 3 दिन बाद मानसून की एंट्री होगी। वहीं, राजस्थान में प्री-मानसून एक्टिविटी का असर आज दिख सकता है। इस वजह से यहां आंधी और बारिश के आसार हैं। उधर, UP के 73 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है।

उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में 15-18 जून तक सीवियर हीटवेव (तेज लू) का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और जम्मू में भी दो दिन हीटवेव की स्थितियां बन सकती हैं।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वोत्तर के 7 राज्यों असम, मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम और मिजोरम में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और गरज के बारिश की संभावना जताई है। ऐसा मौसम 7 दिन तक रह सकता है।

UP का प्रयागराज देश में सबसे गर्म, 46.9 डिग्री रहा तापमान
उत्तर प्रदेश का प्रयागराज शुक्रवार को सबसे गर्म रहा। IMD के मुताबिक, यहां का तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, UP, हरियाणा, दिल्ली और पूर्वी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में टेम्परेचर 44-46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

गुजरात में मानसून ने दस्तक दी
गुजरात में मानसून आधिकारिक तौर पर आ चुका है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हो गया है। इसके चलते मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों तक राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। शुक्रवार को सूरत, बनासकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद, नवसारी, वलसाड समेत कई जिलों में गरज के साथ बारिश हुई।

सिक्किम में भारी बारिश, हेल्पलाइन नंबर जारी
सिक्किम सरकार ने शुक्रवार 14 जून को प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 7602673187 जारी किया है। सरकार ने मानसून सीजन में लोगों से सावधान रहने की भी ताकीद दी है।

सिक्किम में गुरुवार (13 जून) को एक दिन में 220 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। इससे पिछले साल बना संगकालांग ब्रिज ढह गया, जिससे गुरुडोंगमार झील और युनथांग घाटी जैसे पर्यटन स्थलों के लिए मशहूर मंगन जिले के जोंगु, चुंगथांग, लाचेन और लाचुंग जैसे शहर देश के बाकी हिस्सों से कट गए हैं।

राहत-बचाव में जुटे डिजास्टर मैनेजमेंट के अधिकारियों ने बताया कि लाचुंग और चुंगथांग में करीब 2 हजार पर्यटक फंसे हैं। इन्हें अब हेलिकॉप्टर से ही रेस्क्यू किया जा सकता है, लेकिन खराब मौसम में हेलिकॉप्टर का उड़ पाना मुमकिन नहीं है। फिलहाल, पर्यटक जहां फंसे हैं, उन्हें वहीं रहने को कहा गया है।

सिक्किम में तीस्ता नदी भी उफान पर है, जिससे सिंगताम शहर के निचले इलाकों में रहने वाले लोग प्रभावित हो सकते हैं।

अब बात मानसून की
देश के दक्षिणी राज्यों में समय से पहले दस्तक देने के बाद मानसून कमजोर पड़ गया है। अर्थ साइंस के पूर्व सेक्रेटरी माधवन राजीवन ने कहा कि अगले 8-10 दिन तक मानसून के तेजी से आगे बढ़ने की संभावना नहीं है। बिहार और झारखंड में 16 से 18 जून तक मानसून के पहुंचने का अनुमान है। यह 20 से 30 जून के बीच उत्तर प्रदेश और 27 जून के आसपास दिल्ली पहुंच सकता है।

यहां मौसम बदलेगा: कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। ऐसा मौसम 4-5 दिन रह सकता है।

दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है, जिसके चलते मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं

मध्यप्रदेश में मानसून के तय समय से 2-3 दिन के बाद ही एंट्री की संभावना है। महाराष्ट्र समेत कई प्रदेशों में एंटर होने के बाद मानसून की अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की दोनों ब्रांच कमजोर हो गई हैं। IMD, भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, 10 से 14 जून के बाद मानसून स्थिर है। इससे वह कमजोर हो गया है। इसलिए मध्यप्रदेश में इंतजार करना पड़ेगा। इससे पहले प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी है। प्रदेश के दक्षिण हिस्से में बारिश और तेज हवा की स्थिति बनी हुई है। यहां हवा की गति भी अधिक है।प्री-मानसून की बारिश राजस्थान को भिगोने लगी है। आज (शनिवार) 17 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी (यलो अलर्ट) जारी की गई है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। 

UP की रातें अब बेहद गर्म हो रही हैं। 30 शहरों में रात का तापमान 30 डिग्री के पार चला गया। शुक्रवार रात सोनभद्र और भदोही में तापमान 35°C क्रॉस कर गया।

प्रयागराज में गर्मी ने तो 127 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां रात पारा 34.3 डिग्री दर्ज किया गया। आज UP में फिर 73 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। इस दौरान पारा 47 डिग्री के पार जा सकता है। 18 जिलों में वार्म नाइट की भी चेतावनी है

राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिले अभी भी लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग आज राज्य के 5 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ये जिले औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर और भोजपुर हैं। दूसरी ओर प्रदेश के 18 जिलों में बारिश होने के भी आसार हैं। जिसमें मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई शामिल है

छत्तीसगढ़ में सरगुजा संभाग के सभी जिलों और रायपुर के एक दो जगहों पर हीट वेव चल सकती है। प्रदेश में 2 दिन बाद यानी 17 जून से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इसके बाद प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी।

रायपुर में अंधड़ चलने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं बस्तर संभाग के सभी जिलों समेत दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, पेंड्रा, बिलासपुर रायगढ़, मुंगेली जिले में हल्की बारिश हो सकती है

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। हमीरपुर के नेरी का तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इससे पहले इसी साल 29 मई को नेरी का सर्वाधिक तापमान 46.3 डिग्री दर्ज किया गया था।

नेरी के साथ साथ 8 शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार चल रहा है। वहीं शिमला में 10 साल बाद तापमान भी 31 डिग्री हुआ है। इससे पहले साल 2014 में अधिकतम 31.4 डिग्री पारा था।

मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए सात जिले ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन व सिरमौर जिले में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आ सकता है। लू की चेतावनी देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |