Download App Now Register Now

जयपुर में धोखेबाज प्रेमी ने किया महिला से रेप विरोध पर किया शादी का वादा, गर्लफ्रेंड का पता चलने पर छोड़ा

जयपुर में धोखेबाज प्रेमी के एक महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी प्रेमी ने शादी करने का वादा किया। शादी का झांसा देकर लगातार रेप करने लगा। दूसरी गर्लफ्रेंड के बारे में पता चलने पर धमकी देकर उसे छोड़ दिया। मुहाना थाने में पीड़िता ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (मुहाना) मदन लाल कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- मुहाना निवासी 30 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। झगड़े के कारण पति को छोड़कर वह अलग रहकर जॉब करती है। साल-2021 में उसकी मुलाकात रविकांत शर्मा से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फांस लिया। शादी करने का ऑफर कर हर संभव मदद के लिए कहा।

शादी करने का वादा किया

आरोप है कि घुमाने का बहाना बनाकर वह एक होटल में ले गया। नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर आरोपी ने रेप कर अश्लील वीडियो बनाए। होश आने पर विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। शारीरिक संबंध नहीं बताने पर अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दी।

ब्लैकमेल व शादी के धोखे में रखकर लगातार रेप करने लगा। इस दौरान दूसरी गर्लफ्रेंड के मोबाइल पर कॉल करने पर पीड़िता से बात हुई। गर्लफ्रेंड के बारे में पूछने पर आरोपी ने मारपीट कर शादी करने से मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने मुहाना थाने में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |