Download App Now Register Now

ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती में महिलाओं को 50% आरक्षण मिलेगा सीएम भजनलाल ने प्रस्ताव को मंजूरी दी, बजट में खाली पदों को भरने की हो सकती है घोषणा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती में महिलाओं के लिए आरक्षण 30 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया। सीएम ने राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से महिलाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे। वे आत्मनिर्भर होकर और सशक्त बन सकेंगी।

सीएम भजनलाल शर्मा ने अपने कार्यकाल के छह महीने पूरे होने के उपलक्ष्य में यह बड़ी घोषणा की है। भजनलाल शर्मा ने 15 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। शनिवार को उनके कार्यकाल के 6 माह पूरे हो रहे हैं।

ग्रेड थर्ड टीचर के करीब 27 हजार पद खाली
प्रदेश में ग्रेड थर्ड टीचर के करीब 27 हजार पद खाली पड़े हैं। आने वाले बजट में भजनलाल सरकार इन पदों पर भर्ती की घोषणा कर सकती है। नई भर्ती में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। जिससे अधिक महिलाएं भर्ती में चयनित हो सकेंगी।

रीट पर अभी भी संशय
सीएम भजनलाल शर्मा ने ग्रेड थर्ड भर्ती में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है। लेकिन वर्तमान में जो नियम है, उसके चलते ग्रेड थर्ड भर्ती से पहले रीट पास करना जरूरी है। रीट केवल पात्रता परीक्षा है। उसमें सफल होने के बाद ही अभ्यर्थी ग्रेड थर्ड भर्ती में शामिल हो सकते है।

हालांकि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रीट को समाप्त करने की मंशा जाहिर कर चुके हैं। अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। अगर रीट समाप्त होती है तो फिर सीधे ग्रेड थर्ड भर्ती के लिए लिखित परीक्षा होगी। जिसमें महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। रीट में इस तरह का कोई प्रावधान नहीं है।

छह महीने में 16 हजार पदों पर दीं नियुक्तियां
सीएम भजनलाल शर्मा ने भर्ती परीक्षा की समीक्षा बैठक में 8 जून को कहा था कि हमारी सरकार ने कुछ ही महीनों के कार्यकाल में अब तक विभिन्न विभागों में साढ़े 16 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां दी हैं। 29 जून को राज्य के विभिन्न विभागों में 7 हजार से अधिक पदों पर हुई भर्ती परीक्षाओं के सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।

बैठक में कार्मिक विभाग के प्रमुख शासन सचिव हेमंत गेरा ने बताया था कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक 41 हजार 413 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा चुके हैं। 11 हजार 633 पदों पर परीक्षा आयोजित करवाई जा चुकी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |