Download App Now Register Now

दिनकर गोलंबर पर छात्रों ने किया प्रदर्शन पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सड़क पर से छात्रों को हटाया, एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं मिली थी

रविन्द्र बालिका उच्च विद्यालय में लेट पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को एंट्री नहीं मिली। इसके बाद छात्र उग्र हो गए। सेंटर से नजदीक के दिनकर गोलंबर को जाम कर दिया। सड़क पर आगजनी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस वजह से यातायात भी घंटों तक प्रभावित रही। हालांकि, कदमकुंआ थाने की पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए परीक्षार्थियों को सड़क पर से हटा दिया है।

3 मिनट लेट की वजह से नहीं मिली एंट्री

परीक्षार्थियों ने बताया कि सुबह 9:03 बजे सेंटर पर आए थे। लेकिन एंट्री नहीं मिली। सिर्फ 3 मिनट के चलते परीक्षा से वंचित किया जा रहा है। गेट नहीं खोला जा रहा है। एंट्री करने का प्रयास किया तो एडमिट कार्ड फाड़ने और मारने की धमकी दी जा रही है। जबकि सेशन भी लेट हुआ है।ये अन्याय है। पुलिस भी लाठी से मारकर खदेड़ दी है।

क्या बोले थानेदार

कदमकुआं थानेदार राजीव कुमार ने बताया कि छात्र मनमानी करना चाहते थे। लेट आए हैं। इसके बाद जबरन सेंटर में घुसना चाहते हैं, जो संभव नहीं है। पुलिसकर्मी पिंकी कुमारी ने बताया कि छात्र सेंटर पर लेट पहुंचे थे। उनका कहना था कि 10 मिनट लेट हुई है, आपलोग एंट्री कराइए। इसके बाद प्रदर्शन करने लगे। शनिवार से BBOSS का एग्जाम शुरू हुआ है। प्रथम पाली में हिन्दी विषय की परीक्षा थी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |