Download App Now Register Now

रामदेवरा दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी कार सवार तीन लोग हुए घायल, एक की हालत गंभीर होने पर जोधपुर किया रैफर

जैसलमेर जोधपुर रोड पर देचू के निकट सड़क हादसा सामने आया। यहां दोपहर रामदेवरा से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन श्रद्धालु घायल हो गए जिन्हें ग्रामीणों ने सेतरावा के अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर घायल एक श्रद्धालु को एंबुलेंस की मदद से जोधपुर रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार गुजरात के हिम्मतनगर के रहने वाले परिवार के लोग आज रामदेवरा में दर्शन करने के लिए आए थे। यहां से वापस लौट रहे थे इस दौरान दोपहर 3 बजे के करीब सेतरावा सरहद के बावकान के निकट कार अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल रेफर किया गया।

कार को गुजरात के हिम्मतनगर निवासी ललित भाई चल रहा था। हादसे की सूचना मिलने के बाद सेतरावा पुलिस चौकी प्रभारी देवाराम जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
शिरोही में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो सवार 11 लोग घायल | 5 साल का बच्चा 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | राजस्थान की राजनीती ( हिंदी समाचार - पत्र ) | वेलेंटाइन डे पर घर से भागे प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवक की मौत, किशोरी अस्पताल में भर्ती | शहर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध, नगर परिषद करेगी सख्त कार्रवाई | राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई |