Download App Now Register Now

महेश नवमी के मौके पर माहेश्वरी समाज ने निकाली शोभायात्रा श्रीनाथ जी की झांकी रही आकर्षण का केंद्र, गर्मी के बावजूद उत्साह के साथ जुटे समाजबंधु

जोधपुर में महेश नवमी के मौके पर माहेश्वरी समाज की ओर से शोभायात्रा निकाली जा रही है जिसमें देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। जिन्होंने भगवान महेश के जयकारे लगाते हुए पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए।

शोभायात्रा में भगवान शिव, भगवान राम, भगवान कृष्ण सहित विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां सजाई गई। इसके अलावा सामाजिक जागरूकता का संदेश देती झांकी भी शामिल रही। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती झांकी के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पेड़ पौधे लगाने और पेड़ों की कटाई रोकने का आह्वान किया गया।

शोभा यात्रा में शामिल समाज के लोगों ने भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया महिलाओं से लेकर छोटे बच्चे भी काफी उत्साहित नजर आए तेज धूप के बावजूद सभी उत्सव पूर्वक शोभायात्रा में चलते नजर आए।

शोभायात्रा में भगवान श्री नाथ जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। हालांकि तेज धूप होने के चलते श्रीनाथजी की झांकी धारण किया युवक भी काफी गर्मी से परेशान नजर आया इसके चलते कई बार बीच-बीच में स्कूटी पर सवार होकर भी शोभायात्रा में शामिल हुआ।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
शिरोही में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो सवार 11 लोग घायल | 5 साल का बच्चा 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | राजस्थान की राजनीती ( हिंदी समाचार - पत्र ) | वेलेंटाइन डे पर घर से भागे प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवक की मौत, किशोरी अस्पताल में भर्ती | शहर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध, नगर परिषद करेगी सख्त कार्रवाई | राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई |