Download App Now Register Now

डिंपल बोलीं-ब्रजभूषण के बेटे को टिकट देना क्या परिवारवाद नहीं?: BJP को 200 पार नहीं करने देंगे, डाइनिंग टेबल पर राजनीति की बातें नहीं होती

मैनपुरी की सड़कों पर डिंपल यादव कैंपेनिंग कर रही हैं। 2022 की तरह वो कार में नहीं, पैदल चलती हैं। महिलाओं को गले लगाती हैं। लोगों से समस्याएं पूछती हैं। दावा करती हैं कि भाजपा इस बार 200 सीट भी नहीं जीत पाएगी। बेटी अदिति उन्हें सपोर्ट कर रही हैं।

राजनीति में परिवारवाद के सवाल पर कहती हैं- ब्रजभूषण के बेटे को टिकट देना क्या परिवारवाद नहीं है। हम तो चुनाव लड़ते हैं, जनता चुने या नकार दे। अखिलेश के अयोध्या में रामलला के दर्शन नहीं करने पर कहती हैं- आप चिंता न करें, हम डेफिनेटली पहुंच जाएंगे।

 भाजपा के परिवारवाद की बात करें तो एक पूरी सीरीज लिख सकते हैं। जैसे बृजभूषण के बेटे को टिकट दिया, क्या ये परिवारवाद नहीं? भाजपा ने दूसरे राज्यों में परिवारवाद का सहारा लेकर सरकारें बनाईं। भाजपा कैसे परिवारवाद पर सवाल कर सकती है? परिवार का कोई सदस्य इलेक्शन में जाता है, तब जनता डिसाइड करती है कि उसे चुनना है या नहीं। सांसद बनेगा या नहीं। ये लोकतंत्र का माध्यम है, जिसके जरिए जनता डिसाइड करती है। कोई सीधे हमें किसी पद पर बैठा नहीं दे रहा। हम चुनाव भी हारे हैं। जनता ही नकारती है, जनता ही स्वीकार करती है। ये लोकतंत्र का बहुत सुंदर तरीका है।

 अभी जनता को ये सोचना चाहिए कि जो वादे भाजपा ने किए थे, वो पूरे नहीं कर पाई। यूपी विधानसभा चुनाव में इन लोगों ने कहा था एक-एक सिलेंडर होली-दीवाली पर फ्री देंगे। जनता को ऐसे वादे याद रखने चाहिए। जो वादे भाजपा ने चुनाव के दौरान किए थे, चुनाव खत्म होने के बाद वो भूल गई। लेकिन हमें नहीं भूलना चाहिए।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
शिरोही में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो सवार 11 लोग घायल | 5 साल का बच्चा 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | राजस्थान की राजनीती ( हिंदी समाचार - पत्र ) | वेलेंटाइन डे पर घर से भागे प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवक की मौत, किशोरी अस्पताल में भर्ती | शहर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध, नगर परिषद करेगी सख्त कार्रवाई | राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई |