Download App Now Register Now

यूपी की 10 सीटों पर 4 घंटे में 26% वोटिंग: मैनपुरी में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, रामगोपाल बोले- राम मंदिर वास्तु के हिसाब से ठीक नहीं

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में वेस्ट यूपी की 10 सीटों पर वोटिंग चल रही है। ये सीटें संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, बरेली और आंवला हैं।

सुबह 11 बजे तक यानी 4 घंटे में 26.12% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा संभल में 29.55% और सबसे कम फिरोजाबाद में 24.42 % वोटिंग हुई।

फतेहपुर सीकरी में बूथ संख्या-265 की EVM खराब हो गई है। अभी तक एक भी वोट नहीं पड़ा है। फिरोजाबाद के नगला महादेव गांव के लोगों ने ओवरब्रिज को लेकर मतदान का बहिष्कार कर दिया है।

सैफई में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव के साथ मतदान किया। फिरोजाबाद पुलिस ने 42 फर्जी वोटर्स को पकड़ा है।  10 सीटों पर 100 कैंडिडेट चुनावी मैदान में हैं। इनमें 8 महिला प्रत्याशी हैं। 1.78 करोड़ वोटर्स इनकी किस्मत का फैसला करेंगे। थर्ड फेज में मुलायम परिवार से तीन सदस्य चुनावी मैदान में हैं। मैनपुरी से डिंपल यादव, फिरोजाबाद से अक्षय यादव और बदायूं से आदित्य यादव की प्रतिष्ठा दांव पर है।

मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल (आगरा) और योगी सरकार के दो कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह (मैनपुरी) और अनूप प्रधान वाल्मीकि (हाथरस) के सामने खुद को साबित करने की चुनौती है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |