Download App Now Register Now

मोदी बोले- कांग्रेस बाबा साहेब से नफरत करती है: एमपी में कहा- हमें 400 सीटें चाहिए ताकि मैं कांग्रेस-इंडी के हर साजिश को रोक सकूं

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले अपनी अपनी विरासत बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे। अपने बच्चों को अपनी पार्टी सौंपकर जाने के लिए। इन्हें आपके सुख दुख से कोई फर्क नहीं पड़ता। इंडी वालों की एक फेवरेट कहावत है। आपना काम बनता... भाड़ में जाए जनता...

पीएम मोदी खरगोन में नवग्रह मेला स्थल पर सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश में वोट जिहाद चलेगा या राम राज्य।

उन्होंने कांग्रेस को लेकर कहा कि उनके ही लोग जो कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं। वो कांग्रेस के खतरनाक इरादे बता रहे हैं। मोदी ने कहा- एक नेता ने बताया कांग्रेस पर मुस्लिम लीग और माओवादियों ने कब्जा कर लिया है। एक ने कहा कांग्रेस के शहजादे का इरादा राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने का है। चौथे व्यक्ति ने कहा ये लोग पिछले दो साल से एक बड़ी साजिश में जुटे हैं। कांग्रेस में चर्चा हुई है कि मोदी को झूठे आरोप में फंसाओ, इसलिए आज कल संविधान को लेकर झूठ फैलाया जा रहा है।

खरगोन लोकसभा सीट से भाजपा ने गजेंद्र सिंह पटेल को प्रत्याशी बनाया है। उनका मुकाबला कांग्रेस के पोरलाल खरते से है।खरगोन के बाद पीएम मोदी धार में जनसभा करेंगे। पीएम मोदी का इस लोकसभा चुनाव में एक महीने के अंदर एमपी का ये 7वां दौरा है। वे एमपी में 6 जनसभा और 2 रोड शो कर चुके हैं।

जनता ने इन्हें ऐसा मारा कि अब तक होश नहीं आया

पीएम मोदी ने कहा- हार की हताशा में आजकल कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोग एक नई अफवाह उड़ा रहे हैं। ये कहते हैं कि मोदी को 400 सीटें मिल गई तो वो संविधान बदल देगा। ऐसा झूठ चलाते हैं। कांग्रेस वालों की बुद्धी पर वोट बैंक का ताला पड़ गया है। इन्हें पता होना चाहिए 2019 से 2024 ये 5 साल मैंने सरकार चलाई। मोदी के पास एनडीए को 400 सीटों का समर्थन तो था ही, इन्हें ये भी याद नहीं। इन्हें जनता ने ऐसा मारा कि अभी त इन्हें होश नहीं आया। मोदी 400 सीटें क्यों मांग रहा है? मोदी को 400 सीटें चाहिए ताकि मैं कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हर साजिश को रोक सकूं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |