Download App Now Register Now

राजस्थान कांग्रेस से हो सकती है 400 नेताओं की छुट्‌टी: चुनाव में घर बैठे सीनियर लीडर्स पर भी कार्रवाई तय, प्रदेश से ब्लॉक तक बदलाव की तैयारी

लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के साथ ही कांग्रेस में बड़े बदलाव होंगे। कांग्रेस पदाधिकारियों की बड़ी फौज कार्यकारिणी से बाहर होगी और नई खेप की एंट्री होगी। चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ या काम नहीं करने वाले सभी पदाधिकारी हटाए जाएंगे। इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव, जिला, मंडल और ब्लॉक पदाधिकारी शामिल हैं। सभी से पीसीसी ने स्पष्टीकरण मांगा है।

कांग्रेस में 40 प्रदेश महासचिव, 20 उपाध्यक्ष और 119 सचिवों सहित 400 ब्लॉक और 2200 मंडल अध्यक्ष-पदाधिकारी हैं। 15 से 20 महासचिव, 3 उपाध्यक्ष, 50 से 60 प्रदेश सचिव, इतने ही ब्लॉक अध्यक्ष और 300 मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारी या तो निष्क्रिय रहे या अपने हिसाब से क्षेत्रों में चले गए।

पीसीसी ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष और महासचिवों को लोकसभा क्षेत्र या जिलों की जिम्मेदारी दी थी। प्रदेश सचिवों को उनके प्रभार वाले विधानसभा क्षेत्रों का चुनावी कामकाज की जिम्मेदारी थी। लेकिन 400 से अधिक पदाधिकारी वहां पहुंचे ही नहीं। इनमें प्रदेश स्तर के 50 से अधिक पदाधिकारी हैं। करौली-धौलपुर, राजसमंद, बांसवाड़ा और पाली लोकसभा सीटों पर सबसे ज्यादा सचिवों ने काम नहीं किया।

अमीन, बालेंदु, शेखावत को बाहर कर चुकी
 

20 प्रदेश उपाध्यक्षों में से 10 पीसीसी हैडक्वार्टर में कार्य देख रहे हैं, लेकिन शेष 10 संभागों के प्रभारी थे, लेकिन उनमें से एक सुशील शर्मा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा जॉइन कर ली। वीरेंद्र सिंह और कैलाश मीणा ने विधानसभा का निर्दलीय चुनाव लड़ा था। दोनों को बाहर कर दिया था। हालांकि वीरेंद्र सिंह की लोकसभा चुनाव से पहले वापसी हो गई थी। प्रत्याशी की नामांकन सभा में नहीं पहुंचने पर विधायक गणेश घोघरा को नोटिस दिया है। पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ जाने पर अमीन खान, तेजपाल मिर्धा व पीसीसी सदस्य बालेंदु शेखावत को पार्टी निष्कासित कर चुकी है।

अमीन ने कहा- मैं 85 साल का, 6 साल के लिए निकाला, कब तक रहूंगा

बाड़मेर में कांग्रेस के पूर्व विधायक अमीन खां का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने कहा कांग्रेस ने 6 साल के लिए निष्कासित किया है। उम्र 85 हो गई है, 6 साल मैं जिंदा नहीं रहूंगा या नहीं। कोई भरोसा नहीं है। जाट मेरे खिलाफ थे, इसलिए निष्कासित किया गया। निर्दलीय के समर्थन पर बोले कि भाटी मेरा पड़ोसी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |