Download App Now Register Now

लोकसभा चुनाव 2024:ममता का आरोप- UP में अल्पसंख्यकों को वोट डालने से रोका गया; स्मृति ईरानी बोलीं- राहुल का पाकिस्तान से क्या रिश्ता है

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया है कि थर्ड फेज के दौरान यूपी में अल्पसंख्यकों को वोट डालने से रोका गया। उन्होंने मंगलवार को पुरुलिया में एक सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। साथ ही ममता ने कहा कि आदर्श आचार संहिता को मोदी आचार संहिता में बदल दिया गया है। वे केवल भाजपा का पक्ष ले रहे हैं।

उधर, भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि अब तक मैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ ही चुनाव लड़ती थी, लेकिन अब एक पाकिस्तानी नेता ने कहा है कि स्मृति ईरानी को हराना चाहिए। एक पाकिस्तानी नेता अमेठी के चुनाव में इंट्रेस्ट ले रहा है। आज मैं पूछना चाहती हूं कि राहुल जी का पाकिस्तान के साथ रिश्ता क्या कहलाता है?

शिंदे बोले- I.N.D.I.A. गठबंधन पाकिस्तान के साथ है

महाराष्ट्र के बीड में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि इस समय पूरा देश हमारे साथ है, लेकिन INDIA गठबंधन पाकिस्तान के साथ है। उन्होंने पाकिस्तान की भाषा बोलना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार जब शिवसेना के साथ थे तो ठीक थे लेकिन कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनकी हालत खराब हो गई। जो भी इस देश में रहकर पाकिस्तान की भाषा बोलेगा, उसे जनता सबक सिखाएगी।

आज से रायबरेली में चुनाव प्रचार शुरू करेंगी प्रियंका

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज से रायबरेली में चुनाव प्रचार शुरू करेंगी। वह पिछले दो दिन से रायबरेली और अमेठी में कार्यकर्ताओं की बैठक कर रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा |