Download App Now Register Now

गुजरात में बीजेपी नेता के बेटे ने बूथ कैप्चर किया: 4 मिनट से ज्यादा LIVE स्ट्रीमिंग की, कहा- EVM अपने बाप की, 2 हिरासत में

लोकसभा चुनाव के तीसरी फेज की वोटिंग के दौरान गुजरात में भाजपा नेता के बेटे ने बूथ कैप्चरिंग की। इसे सोशल मीडिया पर लाइव किया। यह मामला महीसागर जिले के दाहोद लोकसभा सीट का है। वीडियो में आरोपी विजय भाभोर अपने साथियों से यह कहता नजर आता है कि EVM तो अपने बाप की है। बुधवार सुबह दाहोद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. प्रभाबेन तावियाड ने केस दर्ज कराया। चुनाव आयोग ने जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। अब तक 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपी विजय फरार है।

4 मिनट से ज्यादा लाइव स्ट्रीमिंग की
विजय ने बूथ कैप्चरिंग को सोशल मीडिया पर 4.27 मिनट से ज्यादा लाइव किया। इस दौरान वह अपने साथियों से बात करता नजर आ रहा है। आरोप है कि उसने चुनाव कर्मचारियों के साथ बदतमीजी भी की। आरोपी के पिता दाहोद तालुका के प्रमुख रह चुके हैं।

यह भी दावा किया गया है कि विजय ने लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान EVM अपने साथ ले जाने की भी बात कही थी। FIR होने के बाद विजय ने वीडियो डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक लोग इस बूथ कैप्चरिंग की घटना को देख चुके थे। कईयों ने इसके स्क्रीन शॉट भी शेयर किए।

कांग्रेस ने फिर से वोटिंग की मांग की
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि विजय ने अपने साथियों के साथ मिलकर बीजेपी प्रत्याशी के लिए जमकर फर्जी वोटिंग की है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से इस बूथ पर फिर से वोटिंग कराने की अपील की है।

दाहोद लोकसभा सीट से बीजेपी ने जसवंतसिंह भाभोर को अपना कैंडिडेट बनाया है। जसवंत सिंह लगातार दो टर्म से यहां के सांसद हैं। अब तीसरी बार मैदान में है। वहीं, कांग्रेस ने महिला कांग्रेस की पूर्व उपाध्यक्ष प्रभा तवियाड को अपना कैंडिडेट बनाया है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |